India vs Netherlands, Hockey World Cup 2026: : एफआईएच हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को मेजबान नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. मेजबान नीदरलैंड ने भारत को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. डच टीम पूरे मुकाबले में गेंद पर बेहतर कंट्रोल और अटैक में ज्यादा प्रभावी नजर आई. भारत ने हरमनप्रीत सिंह के गोल से वापसी की कोशिश की, लेकिन नीदरलैंड ने अपने मौके भुनाते हुए शानदार जीत दर्ज की और अंतिम-4 का टिकट हासिल कर लिया. इस हार के साथ ही भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है. भारत के लिए एकमात्र गोल कप्तान हरमनप्रीत ने 52वें मिनट में किया. वहीं नीदरलैंड के लिए तीनों मैदानी गोल रहे जो ड्यूको टेलगेनकैंप ने 41वें मिनट, होडेनमेकर्स ने 51वें मिनट और थिस वान डैम ने 55वें मिनट में दागे.
India vs Netherlands LIVE Score: कब-कब हुए मैच में गोल?
नीदरलैंड ने 41वें मिनट में टेलगेनकैंप के फील्ड गोल से खाता खोला और 51वें मिनट में होडेमेकर्स ने गोल कर बढ़त 2-0 कर दी. इसके एक मिनट बाद ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की उम्मीदें जगाईं, लेकिन 55वें मिनट में थिज्स वान डाम ने फील्ड गोल दागकर मेजबान टीम की जीत पक्की कर दी. अंततः नीदरलैंड ने भारत को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली.
कप्तान हरमनप्रीत का करारा जवाब, 52वें मिनट में स्कोर 1-2 कर दिया
नीदरलैंड के दूसरे गोल के तुरंत बाद भारत ने दमदार वापसी की. राजिंदर सिंह ने सर्कल के अंदर शानदार मूव बनाते हुए पेनल्टी कॉर्नर दिलाया. पहले प्रयास में हरमनप्रीत सिंह के ड्रैग-फ्लिक से भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार कप्तान ने कोई गलती नहीं की. हरमनप्रीत का जोरदार ड्रैग-फ्लिक गोलकीपर के दाईं ओर निचले हिस्से में जाकर लगा और भारत ने 52वें मिनट में स्कोर 1-2 कर दिया. मुकाबला अब पूरी तरह से खुल गया है.
India vs Netherlands LIVE Score: बिखरा भारतीय डिफेंस, नीदरलैंड ने दोगुनी की बढ़त
मैच के 51वें मिनट में नीदरलैंड ने शानदार टीम मूव के दम पर अपनी बढ़त 2-0 कर ली. डिफेंस से शुरू हुए तेज हमले में महज तीन पास के जरिए गेंद भारतीय सर्कल तक पहुंची, जहां दाईं ओर से मिले सटीक पास पर होडेमेकर्स ने बेहतरीन टच देते हुए गेंद को गोल में पहुंचा दिया. इस गोल ने भारत की वापसी की राह और मुश्किल कर दी है.
India vs Netherlands LIVE Score: वापसी के लिए भारत को चाहिए एक गोल
मुकाबला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. चौथा और आखिरी क्वार्टर शुरू हो चुका है, जहां भारत 0-1 से पीछे है. सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत बनाए रखने के लिए हरमनप्रीत सिंह की टीम को अब अटैक तेज करना होगा. वहीं, नीदरलैंड अपनी बढ़त बचाने और मैच पर पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगा.
हरमनप्रीत का पेनल्टी कॉर्नर बेअसर
नीदरलैंड से गोल खाने के तुरंत बाद भारत ने जोरदार जवाब दिया और पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया. इस दौरान मैदान पर माहौल गरमा गया और खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली. शिलानंद को सीटी बजने के बाद गेंद क्लियर करने पर ग्रीन कार्ड दिखाया गया, लेकिन भारत का पेनल्टी कॉर्नर बरकरार रहा. हालांकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह अपने ड्रैग-फ्लिक पर डच डिफेंस को नहीं भेद सके और रिबाउंड पर मिला मौका भी भारतीय टीम गंवा बैठी. स्कोर 43वें मिनट में 1-0 से नीदरलैंड के पक्ष में है.
India vs Netherlands LIVE Score: टेलगेनकैंप के गोल से नीदरलैंड 1-0 से आगे
मैच के 41वें मिनट में नीदरलैंड ने आखिरकार भारत की मजबूत रक्षा पंक्ति में सेंध लगा दी. बाएं छोर से बने हमले में रेयेंगा को सर्कल के अंदर गेंद मिली, जो डिफ्लेक्शन के बाद उछल गई. रेयेंगा के शॉट के बाद गेंद टेलगेनकैंप के पास पहुंची, जिन्होंने नजदीक से शानदार फिनिश करते हुए भारतीय गोलकीपर को छकाया और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. लंबे समय तक डच हमलों को रोकने के बाद भारत ने आखिरकार मैच का पहला गोल गंवा दिया.
India vs Netherlands LIVE Score: 37वें मिनट बाद भी स्कोर 0-0 से बराबरी पर
मैच के 37वें मिनट में नीदरलैंड ने बाएं छोर से सर्कल में घुसकर पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने शानदार संयम दिखाया. बेसलाइन के पास टीम इंडिया की मजबूत रक्षापंक्ति ने डच खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया और हमला विफल कर दिया. नीदरलैंड को सिर्फ लॉन्ग कॉर्नर मिला, जिससे भारत ने एक बार फिर बड़ा खतरा टाल दिया. स्कोर अभी 0-0 से बराबरी पर है.
India vs Netherlands LIVE Score: टीम इंडिया को पेनल्टी कॉर्नर
मैच के 34वें मिनट में भारत ने वीडियो रेफरल लिया और यह फैसला टीम के पक्ष में गया. अभिषेक के पास पर डच डिफेंडर के पैर से गेंद लगने की अपील की गई थी. शुरुआत में कुछ भ्रम की स्थिति भी बनी, लेकिन टीवी अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद भारत की अपील को सही ठहराया. नतीजतन टीम इंडिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला. यह मौका बनाने में अभिषेक की भूमिका अहम रही, जिन्होंने शानदार अटैक तैयार किया.
India vs Netherlands LIVE Score: तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू, स्कोर फिलहाल 0-0
तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो गया है. अब मिले मौकों को गोल में बदलने की जरूरत है. स्कोर फिलहाल 0-0 से बराबर है.
India vs Netherlands LIVE Score: दूसरे क्वार्टर तक डच टीम को बढ़त नहीं
दूसरे क्वार्टर के आखिरी पल में नीदरलैंड ने दाएं छोर से खतरनाक अटैक किया, लेकिन भारतीय गोलकीपर मोहित ने शानदार सतर्कता दिखाते हुए बेहतरीन सेव किया. वह तेजी से आगे बढ़े और डच खिलाड़ी के शॉट को रोक दिया. इसके साथ ही दूसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो गया. पहले हाफ के बाद भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला 0-0 की बराबरी पर है.
India vs Netherlands LIVE Score: 26वें मिनट तक भारत और नीदरलैंड के बीच कांटे की टक्कर
मैच के 26वें मिनट तक भारत और नीदरलैंड के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. भारतीय टीम मेजबानों के दबाव में आने की बजाय शानदार जवाब दे रही है और जवाबी हमलों से खतरा पैदा कर रही है. भारत की मजबूत रक्षापंक्ति ने डच टीम को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है, जिसके चलते मेजबान खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टेडियम में मौजूद उनके समर्थकों में भी निराशा देखने को मिल रही है. स्कोर अभी 0-0 से बराबरी पर है.
India vs Netherlands LIVE Score: डच खिलाड़ियों को खुलकर नहीं खेलने दे रही टीम इंडिया
मैच के 22वें मिनट तक भारतीय टीम ने अनुशासित प्रदर्शन से प्रभावित किया है. टैकल और इंटरसेप्शन में भारत से बहुत कम गलतियां देखने को मिली हैं, जबकि खिलाड़ियों की मार्किंग भी सटीक रही है. टीम इंडिया डच खिलाड़ियों को गेंद मिलने के साथ ही उन पर तेजी से दबाव बना रही है, जिससे मेजबान टीम को आक्रामक मौके बनाने में दिक्कत हो रही है. स्कोर अभी 0-0 से बराबर है.
India vs Netherlands LIVE Score: लगातार 3 पेनल्टी कॉर्नर पर नहीं चला डच दांव
दूसरे क्वार्टर के 18वें मिनट में नीदरलैंड ने भारत पर दबाव बढ़ाते हुए लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए. पीटर्स ने सुमित के पैर से गेंद लगवाकर पहला पीसी दिलाया, लेकिन जैनसेन का ड्रैग-फ्लिक निशाने पर नहीं रहा. इसके बाद डच टीम को दो और पेनल्टी कॉर्नर मिले, मगर हर बार मनप्रीत सिंह भारतीय दीवार बनकर सामने आए और शानदार ब्लॉक से खतरा टाल दिया. आखिरकार नीदरलैंड का हमला बेअसर रहा और भारत ने गेंद पर दोबारा कब्जा जमा लिया. स्कोर अभी भी 0-0 है.
India vs Netherlands LIVE Score: दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की नजरें पहले गोल पर
दो मिनट के ब्रेक के बाद मुकाबले का दूसरा क्वार्टर शुरू हो गया है. पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं, ऐसे में अब भारत और नीदरलैंड आक्रमण की धार तेज करते हुए ज्यादा मौके बनाने की कोशिश करेंगे. मुकाबला फिलहाल 0-0 की बराबरी पर है और पहला गोल मैच का रुख बदल सकता है.
India vs Netherlands LIVE Score: पहले क्वार्टर में नहीं निकला कोई नतीजा
भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबले का पहला क्वार्टर बिना किसी गोल के हुआ. शुरुआती 15 मिनट में दोनों टीमों को कोई गोल करने का मौका नहीं मिला. नीदरलैंड ने एक पेनल्टी कॉर्नर जरूर हासिल किया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने शानदार रशिंग करते हुए ड्रैग-फ्लिक को ब्लॉक कर दिया. पहले क्वार्टर के बाद स्कोर 0-0 से बराबरी पर है.
India vs Netherlands LIVE Score: नीदरलैंड का पहला पेनल्टी कॉर्नर नाकाम
मैच के 13वें मिनट में नीदरलैंड को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, जब होडेमेकर्स ने संजय के पैर से गेंद लगवाकर मौका बनाया. इसके बाद जैनसेन का ड्रैग-फ्लिक गोल की ओर गया, लेकिन भारतीय रशर मनप्रीत सिंह ने शानदार ब्लॉक कर खतरा टाल दिया. गेंद भारतीय खिलाड़ी की स्टिक से टकराई और आखिरकार भारत को फ्री हिट मिल गई. स्कोर अभी 0-0 से बराबर है.
India vs Netherlands LIVE Score: मौके तलाश में दोनों टीम
मैच के शुरुआती सात मिनट में भारत और नीदरलैंड दोनों ने संयमित शुरुआत की है. फिलहाल किसी भी टीम ने आक्रामक रणनीति नहीं अपनाई है और दोनों पक्ष गेंद पर नियंत्रण बनाते हुए मौके तलाश रहे हैं. जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, खेल की रफ्तार और दबाव में इजाफा होने की उम्मीद है। स्कोर अभी 0-0 से बराबर है.
India vs Netherlands LIVE Score: मौके तलाश में दोनों टीम
मैच के शुरुआती सात मिनट में भारत और नीदरलैंड दोनों ने संयमित शुरुआत की है. फिलहाल किसी भी टीम ने आक्रामक रणनीति नहीं अपनाई है और दोनों पक्ष गेंद पर नियंत्रण बनाते हुए मौके तलाश रहे हैं. जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, खेल की रफ्तार और दबाव में इजाफा होने की उम्मीद है। स्कोर अभी 0-0 से बराबर है.
India vs Netherlands LIVE Score: स्कोर फिलहाल 0-0 है
मैच के तीसरे मिनट में भारत ने नीदरलैंड पर शुरुआती दबाव बनाए रखा. मनप्रीत सिंह को गेंद हिप पर लगी, लेकिन वह तुरंत उठकर खेल में लौट आए. इसके बाद भारत ने दाएं फ्लैंक से सर्कल में शानदार एंट्री की, हालांकि डच डिफेंस ने बेहतरीन ब्लॉक किया. फिर भी भारत को लॉन्ग कॉर्नर मिला और टीम लगातार आक्रमण करने की कोशिश करती दिख रही है। स्कोर फिलहाल 0-0 है.
India vs Netherlands LIVE Score: भारत की दमदार शुरुआत
भारत ने सेंटर पुशबैक के साथ मुकाबले की शुरुआत की और शुरुआती मिनटों में ही आक्रामक इरादे दिखाए. टीम इंडिया को जल्दी ही एक फ्री हिट मिली, जिस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गेंद को सर्कल की ओर भेजा. हालांकि गेंद डच खिलाड़ी की स्टिक से लगकर बाहर चली गई. शुरुआती मिनटों में दोनों टीमों के बीच स्कोर 0-0 से बराबरी पर है.
India vs Netherlands LIVE Score: भारत ने घोषित की प्लेइंग XI
नीदरलैंड के खिलाफ एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के अहम मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया गया है. गोलकीपर की जिम्मेदारी सूरज करकेरा संभालेंगे, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह के साथ जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, संजय, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, सुमित, मनदीप सिंह और अभिषेक शुरुआती एकादश में शामिल हैं. भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
The Indian Men’s Team’s Starting XI is locked in for a crucial Round 2 clash against the Netherlands at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🏑🏆
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 22, 2026
This is a must-win battle for us. 🇮🇳
📺 Star Sports Select 2 (SD+HD) + Khel & JioHotstar + DD Sports (DD Free Dish)… pic.twitter.com/NpqGPfgJL7
India vs Netherlands LIVE Score: थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला
एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप 2026 में भारत और मेजबान नीदरलैंड के बीच अहम मुकाबला अब कुछ ही देर में वैगनर हॉकी स्टेडियम में शुरू होने वाला है. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम दूसरे राउंड के अपने पहले मैच में ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड को चुनौती देगी. सेमीफाइनल की दौड़ के लिहाज से यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
India vs Netherlands LIVE Score: इंडिया को जीतने होंगे दोनों मैच
दूसरे राउंड में नीदरलैंड के बाद टीम इंडिया को अर्जेंटीना के खिलाफ खेलना है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को दोनों मैच जीतना जरूरी है.
India vs Netherlands LIVE Score: नीदरलैंड को मात दे चुकी है टीम इंडिया
नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. इसकी वजह डच टीम के खिलाफ हुए आखिरी मुकाबले में मिली जीत है. इसी साल जून में खेले गए हॉकी प्रो-लीग के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को 3-2 से हराया था. इस मैच में जुगराज सिंह, अभिषेक और राजिंदर सिंह ने गोल किए थे. ये तीनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं.