विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: तीन ओपनिंग सेरेमनी, शकीरा, बर्ना बॉय जामाएंगे रंग, नोरा भी महफिल लूटने को तैयार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से हो रहा है. इस दौरान फुटबॉल प्रेमियों को तीनों देशों में भव्य ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिलेगी.

FIFA World Cup 2026: तीन ओपनिंग सेरेमनी, शकीरा, बर्ना बॉय जामाएंगे रंग, नोरा भी महफिल लूटने को तैयार
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी होगी भव्य

फुटबॉल प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त होने के बेहद करीब है. फीफा वर्ल्ड कप के 23वें सीजन के आगाज में अब महज कुछ घंटे शेष रह गए हैं. टूर्नामेंट के आगाज से पहले फैंस को रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिलेगा. मजेदार बात जो है वह यह है कि ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन केवल एक देश में ही देखने को नहीं मिलेगा बल्कि तीनों मेजबान देश में देखने को मिलेंगे. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मैक्सिको सिटी में मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. मैच शुरू होने से 90 मिनट पहले मैक्सिको सिटी में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. जहां शकीरा और बर्ना बॉय जैसे प्रमुख कलाकार अपने परफॉर्मेंस से समां बाधेंगे. 

टोरंटो और लॉस एंजिलिस में भी बनेगा माहौल 

मैक्सिको के बाद फुटबॉल प्रेमियों को दूसरी ओपनिंग सेरेमनी कनाडा के टोरंटो शहर में देखने को मिलेगी. टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में कनाडा की भिड़ंत बोस्निया एंड हर्जिगोविना के साथ है. इस रोमांचक मुकाबले से पहले टोरंटो में रंगा रंग कार्यक्रम पेश किया जाएगा. यहां बॉलीवुड की डांसिंग सेंसेशन और ग्लोबल स्टार नोरा फतेही भी अपने प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करेंगी. 

वहीं अमेरिका में पहला मुकाबला अमेरिका और पराग्वे के बीच है. यहां भी फैंस को मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिलेगी. जहां पर केटी पेरी, फ्यूचर, कैटी पेरी, लिसा, रेमा और टायला जैसे बड़े इंटरनेशनल स्टार्स मंच संभालेंगे. इस तरह फीफा वर्ल्ड कप 2026 संगीत, संस्कृति और मनोरंजन का एक बड़ा उत्सव बनने जा रहा है.

फीफा की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, कनाडा में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी देश की संस्कृति और विविधता को दुनिया के सामने पेश करेगी. समारोह की शुरुआत कनाडा की अलग-अलग खूबसूरत जगहों और वहां की परंपराओं को दिखाने वाले खास प्रस्तुतीकरण से होगी. इसके जरिए दुनिया भर से आए लोगों का स्वागत किया जाएगा. आयोजकों का कहना है कि यह समारोह एकता, उत्साह और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक होगा.

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो का कहना है, 'टोरंटो में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी कनाडा की पहचान और फीफा वर्ल्ड कप को लेकर लोगों के उत्साह को पेश करेगी. संगीत, संस्कृति और शानदार परफॉर्मेंस के जरिए पूरी दुनिया का स्वागत किया जाएगा. यह पल कनाडा के लिए गर्व, एकता और उत्साह का प्रतीक होगा, क्योंकि देश पहली बार फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर इतनी बड़ी भूमिका निभा रहा है.'

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेले जाएंगे कुल 104 मुकाबले 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे. ये मैच 16 अलग-अलग होस्ट शहरों में आयोजित होंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून को मेक्सिको सिटी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा. दुनियाभर के फुटबॉल फैंस इस मेगा इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. (आईएएनएस इनपुट के साथ) 

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup के Match भारत में Free में कैसे देख सकते हैं? जानें किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com