विज्ञापन
41 minutes ago

CWG Day 6 Live Updates: ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन भारतीय एथलीट अपने मेडल नंबर को बढ़ाने की कोशिश करेंगे. भारत ने अबतक 10 मेडल जीते हैं जिसमें दो गोल्ड मेडल है. आजके इवेंट में 5 भारतीय बॉक्सर क्वार्टर-फ़ाइनल में हिस्सा लेंगे, जिसका मतलब है कि जीत मिलने पर उन्हें एक-एक मेडल पक्का हो जाएगा. एथलेटिक्स में, पूजा महिलाओं की हाई जंप फ़ाइनल में हिस्सा लेंगी, जबकि गुलवीर सिंह से पुरुषों की 10,000 मीटर फ़ाइनल में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है. भारत वेटलिफ्टिंग में दो और मेडल जीत सकता है. महिलाओं की 63 किग्रा फ़ाइनल में निरुपमा देवी सेरम और महिलाओं की 69 किग्रा फ़ाइनल में हरजिंदर कौर रात 11:00 बजे मुकाबला करेंगी.

भारत का 28 जुलाई का शेड्यूल (भारतीय समय)

3:26 PM    तैराकी - पुरुष 50मी बटरफ्लाई हीट्स    साजन प्रकाश    -
4:30 PM    एथलेटिक्स - पुरुष 400मी हीट्स    विशाल टीके, राजेश रमेश    -
4:41 PM    तैराकी - पुरुष 100मी बैकस्ट्रोक हीट्स    श्रीहरि नटराज    -
4:57 PM    पैरा तैराकी - पुरुष 50मी फ्रीस्टाइल S13 हीट्स    कार्तिक बुडिगिना, अली इमाम    -
6:30 PM    वेटलिफ्टिंग - महिला 63 किग्रा फाइनल    नीरुपमा देवी सेराम    मेडल इवेंट
10:20 PM    लॉन बॉल्स - पुरुष युगल    दिनेश कुमार, नवनीत सिंह    -
10:30 PM    बॉक्सिंग - महिला 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल    प्रीति पवार    जीत पर पदक पक्का
11:00 PM    बॉक्सिंग - महिला 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल    प्रिया घंघास    जीत पर पदक पक्का

11:00 PM    वेटलिफ्टिंग - महिला 69 किग्रा फाइनल    हरजिंदर कौर    मेडल इवेंट
11:30 PM    बॉक्सिंग - महिला 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल    परवीन हुड्डा    जीत पर पदक पक्का
11:35 PM    एथलेटिक्स - महिला हाई जंप फाइनल    पूजा सिंह    मेडल इवेंट
11:37 PM    पैरा तैराकी - पुरुष 50मी फ्रीस्टाइल S13 फाइनल*    कार्तिक बुडिगिना, अली इमाम    मेडल इवेंट

12:15 AM    बॉक्सिंग - पुरुष 55 किग्रा क्वार्टर फाइनल    जादूमणि सिंह    जीत पर पदक पक्का
12:50 AM    तैराकी - पुरुष 50मी बटरफ्लाई सेमीफाइनल*    साजन प्रकाश    क्वालिफाई करने पर
12:55 AM    एथलेटिक्स - पुरुष 10,000मी फाइनल    गुलवीर सिंह    मेडल इवेंट
1:10 AM    लॉन बॉल्स - महिला सिंगल्स    नयनमोनी सैकिया    -
1:30 AM    बॉक्सिंग - पुरुष 90 किग्रा क्वार्टर फाइनल    कपिल पोखरिया    जीत पर पदक पक्का
1:33 AM    तैराकी - पुरुष 100मी बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल*    श्रीहरि नटराज    क्वालिफाई करने पर

Here are the Live Updates of Day 6 of the Commonwealth Games 2026, straight from Glasgow: 
 

Commonwealth Games 026, Day 6 Live: विशाल टीके ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

स्प्रिंटर विशाल टीके ने पहले राउंड में 46.49 सेकंड के समय के साथ 13वां स्थान किया. इसके साथ ही उन्होंने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. उनका अगला मुकाबला अब गुरुवार को है.

Commonwealth Games 026, Day 6 Live: बुडिगिना और अली ने S13 फाइनल में किया प्रवेश

तैराकी से एक और अच्छी खबर सामने आ रही है. भारत के कार्तिक बुडिगिना और अली इमाम ने पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. बुडिगिना ने हीट में छठा स्थान हासिल किया, जबकि अली ने आठवां स्थान प्राप्त किया. 

Commonwealth Games 026, Day 6 Live: राजेश रमेश का सफर समाप्त

भारत के राजेश रमेश पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा में पदक की दौड़ से बाहर हो गए हैं. उन्होंने हीट 4 में 17वें स्थान पर रहते हुए अपने सफर का समापन किया है. अब सबकी नजरें विशाल टीके पर टिकी हुई हैं, जो हीट 6 में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. 

Commonwealth Games 026, Day 6 Live: तैराकी से आई खुशखबरी, नटराज ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारत के श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. नटराज ने अपनी हीट में पांचवां और कुल मिलाकर 13वां स्थान हासिल किया. अब अगली बार वह बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 1:33 बजे एक्शन में होंगे. 

 

Commonwealth Games 026, Day 6 Live: राजेश रमेश को हीट 3 में तीसरा स्थान हासिल हुआ

राजेश रमेश ने हीट 3 में 47.43 समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है. शुरुआती दौड़ में पिछड़े के बाद उन्हें अपनी रफ्तार बढ़ानी पड़ी थी. जिसके बाद वह तीसरे स्थान पर आ सके. 

Commonwealth Games 026, Day 6 Live: पुरुषों की 100 मीटर दौड़ शुरू!

खेल प्रेमियों का ध्यान अब एथलेटिक्स की तरफ केंद्रित हो गया है. पुरुषों की 400 मीटर दौड़ के पहले दौर की हीट शुरू हो चुकी है. भारत की तरफ से राजेश रमेश हीट 3 में और विशाल टीके हीट 6 में ट्रैक पर उतरेंगे. 

Commonwealth Games 026, Day 6 Live: एक्शन में श्रीहरि नटराज

श्रीहरि नटराज पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं. 25 वर्षीय नटराज सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए चुनौती पेश करेंगे. 

Commonwealth Games 026, Day 6 Live:छठे दिन का पूरा शेड्यूल

3:26 PMतैराकी - पुरुष 50मी बटरफ्लाई हीट्ससाजन प्रकाश-

4:30 PMएथलेटिक्स - पुरुष 400मी हीट्सविशाल टीके, राजेश रमेश-

4:41 PMतैराकी - पुरुष 100मी बैकस्ट्रोक हीट्सश्रीहरि नटराज-

4:57 PMपैरा तैराकी - पुरुष 50मी फ्रीस्टाइल S13 हीट्सकार्तिक बुडिगिना, अली इमाम-

6:30 PMवेटलिफ्टिंग - महिला 63 किग्रा फाइनलनीरुपमा देवी सेराममेडल इवेंट

10:20 PMलॉन बॉल्स - पुरुष युगलदिनेश कुमार, नवनीत सिंह-

10:30 PMबॉक्सिंग - महिला 54 किग्रा क्वार्टर फाइनलप्रीति पवारजीत पर पदक पक्का

11:00 PMबॉक्सिंग - महिला 60 किग्रा क्वार्टर फाइनलप्रिया घंघासजीत पर पदक पक्का

11:00 PMवेटलिफ्टिंग - महिला 69 किग्रा फाइनलहरजिंदर कौरमेडल इवेंट

11:30 PMबॉक्सिंग - महिला 65 किग्रा क्वार्टर फाइनलपरवीन हुड्डाजीत पर पदक पक्का

11:35 PMएथलेटिक्स - महिला हाई जंप फाइनलपूजा सिंहमेडल इवेंट

11:37 PMपैरा तैराकी - पुरुष 50मी फ्रीस्टाइल S13 फाइनल*कार्तिक बुडिगिना, अली इमाममेडल इवेंट

12:15 AMबॉक्सिंग - पुरुष 55 किग्रा क्वार्टर फाइनलजादूमणि सिंहजीत पर पदक पक्का

12:50 AMतैराकी - पुरुष 50मी बटरफ्लाई सेमीफाइनल*साजन प्रकाशक्वालिफाई करने पर

12:55 AMएथलेटिक्स - पुरुष 10,000मी फाइनलगुलवीर सिंहमेडल इवेंट

1:10 AMलॉन बॉल्स - महिला सिंगल्सनयनमोनी सैकिया-

1:30 AMबॉक्सिंग - पुरुष 90 किग्रा क्वार्टर फाइनलकपिल पोखरियाजीत पर पदक पक्का

1:33 AMतैराकी - पुरुष 100मी बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल*श्रीहरि नटराजक्वालिफाई करने पर

Commonwealth Games 026, Day 6 Live: कॉमनवेल्थ गेम्स का छठा दिन

आज  कॉमनवेल्थ गेम्स का छठा दिन है. आज भी भारतीय खिलाड़ी मेडल हासिल करने की कोशिश करेंगे. खासकर बॉक्सिंग में आज सबसे ज्यादा उम्मीद है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com