विज्ञापन
3 years ago
हांगझोउ:

Asian Games 2023 October 7: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को हराकर एशियाई खेलों का कांस्य पदक जीता. भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों के बेहद तनावपूर्ण फाइनल में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीता. भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला बारिश के कारण धुल गया, जिसके बाद टीम इंडिया को चैंपियन घोषित किया गया. भारतीय टीम को रैंकिंग के आधार पर गोल्ड मेडल दिया गया है. दूसरी तरफ पुरुष कबड्डी मैच में रेड अंक के चलते खेल काफी देर तक रुका रहा. महिला कबड्डी टीम ने भारत के लिए 100वां मेडल जीता है. कबड्डी में महिलाओं ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में 100 मेडल जीतन पर भारतीय दल को बधाई दी है. इससे पहले शानिवार को तीरंदाजी में चार पदक आए. ओजस देवतले ने एशियाई खेलों में पुरुषों की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि अभिषेक वर्मा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

उनसे पहले ज्योति ने महिलाओं की कंपाउंड फाइनल में दक्षिण कोरिया की सो चैवोन को 149-145 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. भारतीय तीरंदाज अदिति स्वामी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. हांगझाउ में जारी एशियाई खेलों में आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है क्योंंकि भारत ने आधिकारिक तौर पर अपने पदकों की संख्या को सौ के पार पहुंचाया है. हालांकि, उसके ये पदक शुक्रवार को ही सुनिश्चित हो चुके थे.

Here are the Updates of Asian Games 2023 October 7 from Hangzhou:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Asian Games 2023, Other Sports, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com