विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2016

नोएडा : घर के बाथरूम में घुसा कोबरा, परिवार हुआ परेशान

नोएडा : घर के बाथरूम में घुसा कोबरा, परिवार हुआ परेशान
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: नोएडा का एक परिवार तब हैरान परेशान हो गया, जब मंगलवार को उन्हें अपने बाथरूम में तीन फीट लंबा एक कोबरा नजर आया. आधे घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार सांप को जंगल में छोड़ दिया गया.

नोएडा सेक्टर 47 निवासी डॉ. मनोज बिसारिया ने कहा, 'मेरे बेटे को बाथरूम में एक कोबरा दिखा. हमने उसे बंद रखने के लिए दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. शुक्र है कि हमें ऑनलाइन वन्यजीव एसओएस हेल्पलाइन नंबर मिल गया और हमने उन्हें मदद के लिए बुला लिया.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोएडा, सांप, घर में घुसा सांप, कोबरा, Noida, Cobra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com