विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2019

रिश्ते शर्मसार: कई महीने तक सगा चाचा करता रहा नाबालिग से रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

घटना की जानकारी तब हुई जब किशोरी गर्भवती हो गई. उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है.

रिश्ते शर्मसार: कई महीने तक सगा चाचा करता रहा नाबालिग से रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नोएडा:

उत्तर प्रदेश के नोएडा जनपद के थाना जारचा क्षेत्र के अटारी गांव में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके सगे चाचा ने कई माह तक दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी तब हुई जब किशोरी गर्भवती हो गई. उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है. एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के अटारी गांव में रहने वाली किशोरी की तबीयत अचानक खराब हो गई. किशोरी की नानी ने उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, वहां पर जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है.

साथ ही एसपी ने बताया कि किशोरी की नानी ने जब उससे पूछा, तो उसने बताया कि उसके साथ उसका चाचा कई माह से बलात्कार कर रहा है. उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना जारचा में किशोरी की नानी ने मुकदमा दर्ज कराया है. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है.

(इनपुट- भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News, Minor Rape, Noida News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com