विज्ञापन

किसी ने जहर खाया, कोई 7वीं मंजिल से कूदा, किसी ने फंदा लगाया... नोएडा में एक ही दिन में 5 सुसाइड

यूपी के नोएडा में एक दिन में 5 अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस इनकी जांच कर रही है.

किसी ने जहर खाया, कोई 7वीं मंजिल से कूदा, किसी ने फंदा लगाया... नोएडा में एक ही दिन में 5 सुसाइड
सांकेतिक तस्वीर.
  • गौतमबुद्ध नगर जिले में रविवार को पांच लोगों ने अलग-अलग कारणों से कथित आत्महत्या की घटनाएं हुईं
  • नोएडा सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की एक युवती ने कथित रूप से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है
  • परिजनों का आरोप है कि युवती एक युवक द्वारा दुष्कर्म के कारण मानसिक आघात से जूझ रही थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गौतमबुद्ध नगर:

गौतमबुद्ध नगर जिले में अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. नोएडा सेक्टर-63 थाना के प्रभारी अमित काकरान ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक में गांव में रहने वाली युवती ने रविवार को अपने घर में कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वहीं, परिजनों का दावा है कि युवती एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने से आहत थी और इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. काकरान ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

नोएडा फेज-1 में युवक ने की आत्महत्या

नोएडा फेज-1 थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि हरौला गांव में हरजीत सिंह (31) नामक व्यक्ति ने शनिवार रात को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मान ने बताया कि सिंह मूल रूप से पीलीभीत जिले का रहने वाला था. उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है.

मानसिक तनाव से जूझ रही महिला ने दी जान

दादरी थाना के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में सुखदेवी नामक महिला ने कथित तौर पर मानसिक तनाव की वजह से जहरीला पदार्थ खा लिया. उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

किसी ने फंदा लगाया, कोई 7वीं मंजिल से कूदा

बीटा-दो थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वीरेश यादव (32) ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वह मूल रूप से अलीगढ़ का निवासी था. 

अधिकारियों ने बताया कि नोएडा सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में स्थित एक सोसाइटी में भी सातवीं मंजिल से 30 वर्षीय एक युवक के कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com