महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
मुंबई:
महाराष्ट्र में हुए निकाय चुनाव के पहले चरण के नतीजों ने भले ही बीजेपी खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी हो, लेकिन मुख्यमंत्री फडणवीस ने संकेत दिए हैं की बीजेपी को मराठवाड़ा में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है.
गौरतलब है कि पार्टी के तीन बड़े नेता, ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे, जल आपूर्ति मंत्री बबनराव लोणिकर और प्रदेश अध्यक्ष रावसाहब दानवे को अपने ही इलाके में करारी चुनौती मिली है. ये नेता अपना अपना गढ़ नहीं बचा सके. बीजेपी ने चुनाव पूर्व बैठक में सभी मंत्रियों को सख्त निर्देश दिए थे कि निकाय चुनाव में वे अपने इलाके में बेहतर परिणाम दिलाएं, वर्ना कार्रवाई के लिए तैयार रहें.
मुख्यमंत्री फडणवीस ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बीजेपी अबतक के मुकाबले पहली बार मराठवाड़ा में सबसे अधिक जगहों पर चुनाव लड़ी है. उसके हिसाब से आए फैसले अच्छे हैं, लेकिन इसे और बेहतर बनाने के लिए पार्टी को मराठवाड़ा पर विशेष ध्यान देना होगा. हमारी सरकार ने कई चुनौतियां झेली. ऐसा नहीं कि सारी चुनौतियां अब खत्म हो चुकी हैं, मगर अब जिम्मेदारी बढ़ी है.
इस बीच, महाराष्ट्र चुनाव आयुक्त जेएस सहारिया के द्वारा नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के पहले चरण के नतीजों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई. नगर पालिकाओं के अध्यक्ष की 147 सीटों में बीजेपी 51, शिवसेना 25,
कांग्रेस 23, एनसीपी 18, अन्य 19 और निर्दलीय 11 जगहों पर जीते हैं. 3727 पार्षदों में से बीजेपी 893, कांग्रेस 727, एनसीपी 615, शिवसेना 529, एमएनएस 7, सीपीआई (M) 12, अन्य और निर्दलीय 935 तथा बसपा के 9 पार्षद चुने गए हैं.
नगरपालिका निकाय के ये चुनाव वार्ड परिसीमन के बाद हुए हैं. ऐसे में केवल आंकड़े के हिसाब से देखा जाए तो महाराष्ट्र में बीजेपी पार्षदों की संख्या पहले चरण में ही 2011 के 298 के मुक़ाबले करीब 3 गुना बढ़ी है. बीजेपी की बढ़त का ख़ामियाजा एनसीपी को उठाना पड़ा है.
एक समय की राज्य की सबसे बड़ी पार्टी रही एनसीपी के पार्षदों की संख्या 916 से 615 पर आकर टिक गया है. जबकि कांग्रेस ने अपने मुक़ाम में बेहद छोटा नुकसान झेला है. उसके पार्षद 771 से घटकर 727 हुए हैं. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने इन नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस का प्रदर्शन उतना ख़राब भी नहीं है, हां, इसे और जरूर सुधारा जा सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव, महाराष्ट्र स्थानीय चुनाव, बीजेपी, देंवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस, शिवसेना, महाराष्ट्र, Maharashtra Municipal Polls, Maharashtra Civic Polls, Maharashtra Local Body Polls, Devendra Fadnavis, BJP