पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
- टीवी कलाकार गगन कंग और अरिजित लवाणिया की कार हादसे में मौत
- शूटिंग खत्म कर लौटने के दौरान हादसे का शिकार हुई कार
- कंटेनर से टकराने के बाद कार की छत के परखच्चे उड़े
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
मुंबई के पास पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो टीवी कलाकार हैं. इनकी पहचान गगन कंग और अरिजित लवाणिया के रूप में हुई है. यह हादसा सुबह में हुई, जब गुजरात से मुंबई आ रही तेज रफ्तार कार मनोर के माउंट होटल के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पीड़ित एक शूटिंग खत्म कर अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. कार तीन बार पलटने के बाद वहां खड़े एक कंटेनर से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: हिसार में सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में गगन कंग (38) और अरिजित लवाणिया (30) की मौत हो गई. उन्होंने एक पौराणिक टीवी धारावाहिक में काम किया था. इस इलाके में सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी. फिएट लीनिया कार की छत के परखच्चे उड़ गए.
VIDEO : NH-24 पर सड़क हादसे में 5 की मौत
पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है. हाइवे पर सड़क हादसों के कई मामले सामने आते रहते हैं. नेशनल हाइवे-8 जिसका कि एक हिस्सा मुंबई-अहमदाबाद हाइवे है, वहां करीब 45 ऐसे स्पॉट हैं, जिनकी पहचान दुर्घटना संभावित क्षेत्र के रूप में की गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं