विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2018

स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस की मुंबई ब्रांच में 143 करोड़ रुपये की ठगी, हैकर्स ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस (एसबीएम) की मुंबई शाखा को 143 करोड़ रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है.

स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस की मुंबई ब्रांच में 143 करोड़ रुपये की ठगी, हैकर्स ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
हैकर्स ने बैंक का सर्वर हैक कर पैसे ट्रांसफर कर लिये.
  • मुंबई में सामने आया चौंकाना वाला मामला
  • हैकर्स ने स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस को लगाया चूना
  • बैंक का सर्वर हैक कर ठग लिये करोड़ों रुपये
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस (एसबीएम) की मुंबई शाखा को 143 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया गया. हैकर्स ने बैंक के खातों से लगभग 143 करोड़ रुपये की ठगी की है. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओडब्ल्यू) में बीते सप्ताह दर्ज कराई गई बैंक की शिकायत के अनुसार, घटना एसबीएम की नरीमन प्वॉइन्ट शाखा में हुई थी. एसबीएम ने कहा कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने अवैध रूप से विभिन्न खातों तक पहुंचने के लिए हमारे सर्वर को हैक किया और देश के बाहर कई खातों में पैसा स्थानांतरित करने में कामयाब रहे. ईओडब्ल्यू और साइबर सेल विशेषज्ञ मामले की जांच कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में बैंक कैशियर की गोली मारकर हत्या, दो लाख रुपये लूटे

इसके साथ ही एसबीएम खुद भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इसमें कोई कंपनी के किसी अंदरूनी शख्स हाथ है या नहीं. दो अक्टूबर को एसबीएम ने एक बयान में कहा कि भारत में बैंक के साथ साइबर ठगी की गई है जिससे बैंक को 1.4 करोड़ डॉलर की चपत लगी है. बैंक ने हालांकि आश्वासन दिया कि किसी भी ग्राहक को कोई नुकसान नहीं हुआ है. आपको बता दें कि 2 दिन पहले ही दिल्ली के छावला इलाके के खैरा गांव में हथियारों से लैस बदमाश कॉर्पोरेशन बैंक में घुस गए थे और लूटपाट के दौरान उन्होंने कैशियर को गोली मार दी थी. (इनपुट- IANS से भी)

यह भी पढ़ें : दिल्ली में शुक्रवार को बैंक में हुई लूट का सामने आया CCTV 

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com