विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2016

अब नागपुर की खराब सड़कों को लेकर बीजेपी को कठघरे में लाई शिवसेना

अब नागपुर की खराब सड़कों को लेकर बीजेपी को कठघरे में लाई शिवसेना
मुंबई: बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के रिश्ते में खाने की मेज़ पर दिखी गर्मजोशी फिर ठंडी पड़ती दिखने लगी है. शिवसेना ने अब सड़कों पर बने गड्ढों के ज़रिये बीजेपी पर निशाना साधना शुरू किया है, वह भी नागपुर के.

मुंबई महानगरपालिका में सड़कों के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप झेल रही शिवसेना अब आक्रामक हो गई है. अपने मुखपत्र 'सामना' के ज़रिये शिवसेना ने मुख्यमंत्री पर फिर सवाल खड़े किए है, और संपादकीय में लिखा गया है, "मुंबई की सड़क के कामों में भ्रष्टाचार की पीपहरी बजाने वाले अगर नागपुर के गड्ढों की तुतारी पर ध्यान दें तो लोगों को अच्छा लगेगा..."

शिवसेना ने शब्दों के लपेटे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी लपेटेते हुए लिखा है, "यह शहर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का है... ऊपर से दिल्ली में भी गडकरी उच्चपदस्थ हैं... सारी बॉस मंडली सत्ता में उच्चपदस्थ है, फिर भी नागपुरवासी झेल रहे हैं गड्ढों की समस्या..."

नागपुर के गड्ढों को लेकर भ्रष्टाचार की बात उठाते हुए शिवसेना ने बीजेपी को निशाने रखा है, और पूछा है कि इनके ठेकेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. ग़ौरतलब है कि 2017 में मुंबई महानगरपालिका के चुनाव होने हैं, जिसमें सत्ता में शामिल शिवसेना-बीजेपी एक बार फिर अपनी अलग-अलग ताकत दिखाने को आतुर हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शिवसेना, शिवसेना मुखपत्र सामना, उद्धव ठाकरे, बीजेपी, नागपुर की सड़कें, देवेंद्र फडणवीस, Shivsena, Shivsena Mouthpiece Saamna, Uddhav Thackeray, BJP, Nagpur Roads, Devendra Fadnavis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com