प्रतीकात्मक तस्वीर
औरंगाबाद:
शिवसेना द्वारा आयोजित एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अलह अलग जातियों के कम से कम 244 जोड़े यशादी के बंधन में बंधे। इस समारोह का आयोजन ‘बाला साहेब ठाकरे कन्यादान योजना’ के हिस्से के तौर पर किया गया जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल चौधरी विद्यासागर राव, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
ऐसा ही एक और सामूहिक विवाह कार्यक्रम भाजपा और ‘शिवाजी महाराज स्मारक समिति’ जालना जिले में भी करेंगे जिसमें 530 जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और विनोद तावड़े भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं