प्रतीकात्मक चित्र
मुंबई:
भीमा कोरेगांव हिंसा के आरोपी संभाजी भिडे़ के सम्मान में बुधवार को मुंबई में महामोर्चा निकालने की तैयारी हो रही है. अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार यह मोर्चा मुंबई के साथ-साथ गोवा, कर्नाटक के बेलगम और बीजपुर में भी निकाला जाएगा. मुंबई में इस महामोर्चा का आयोजन आजाद मैदान में किया जाएगा. हालांकि इस मोर्चा का आयोजन कराने वाली संस्था शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्थान ने भायखला से आजाद मैदान तक मोर्चा निकालने की अनुमति मांगी थी लेकिन पुलिस ने उन्हें सिर्फ आजाद मैदान में ही मोर्चा आयोजित करने की अनुमति दी है.
यह भी पढ़ें: लाश से मिली एक फोटो ने खोला हत्या का राज, पढ़ें क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार मोर्चा का आयोजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा. इन सब के बीच मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्न फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि अभी तक संभाजी भिडे़ के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अभी जांच जारी है. गौरतलब है कि 26 मार्च को बहुजन समाज के लोगों ने आजाद मैदान में सभा करते हुए संभाजी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी.
VIDEO: संभाजी भिड़े की गिरफ्तारी मांग बढ़ी.
वहीं इस मामले में शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्थान संस्था की मांग है कि संभाजी पर लगे सभी आरोपों को वापस लिया जाए. साथ ही पुणे के एल्गार परिषद के वक्ताओं पर मामला दर्ज किया जाए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं