विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2016

हज़ार रन बनाने वाले प्रणव धनावड़े के साथ बदसलूकी, जावड़ेकर के लिए हैलीपेड बनाने पर हुआ विवाद

हज़ार रन बनाने वाले प्रणव धनावड़े के साथ बदसलूकी, जावड़ेकर के लिए हैलीपेड बनाने पर हुआ विवाद
क्रिकेटर प्रणव धनावड़े
  • खेल के मैदान में केन्द्रीय मंत्री के लिए बनाया गया था हैलीपेड
  • हैलीपेड की अनुमति के बारे में पूछने पर पुलिस ने की बदसलूकी
  • एक पारी में हज़ार रन बनाने का रिकॉर्ड है प्रणव के नाम
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: क्रिकेट के पहले हज़ारी लाल यानी एक पारी में एक हज़ार से अधिक रन बनाने वाले प्रणव धनावड़े के साथ कल्याण थाने में पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की तथा बदसलूकी करने का आरोप है. प्रणव के परिजनों का कहना है कि यह घटना शहर के सुभाष मैदान में प्रैक्टिस के दौरान हुई. 
       
दरअसल कल्याण भिवंडी दौरे पर बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के लिए सुभाष मैदान में हैलीपैड बनाया गया था. इसी मैदान में प्रणव अपने साथियों के साथ क्रिकेट का अभ्यास कर रहा था. वहां तैनात एक पुलिसकर्मी ने खिलाड़ियों को वहां से जाने को कहा. सभी खिलाड़ी उक्त स्थान से हटकर थोड़ी दूर पर स्ट्रेचिंग करने लगे. इतनी देर में कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी आ गए और उन्होंने भी खिलाड़ियों से मैदान छोड़कर जाने को कहा.

प्रणव के परिजनों का कहना है कि पुलिस वालों के इस व्यवहार पर प्रणव ने उनसे हैलीपेड की अनुमति के बारे में पूछा. आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी उसे धक्का देते हुए अपनी जीप में बैठाकर बाज़ार पेठ पुलिस स्टेशन ले गए.

ख़बर फैलने पर कई शिवसैनिक पुलिस स्टेशन पहुंच गए. पुलिसवालों की उनके साथ बहस हो गई. हंगामा बढ़ता देख चेतावनी देने के बाद पुलिस ने प्रणव को छोड़ दिया. 

बता दें कि क्रिकेट की किताब में 329 गेंदों में नाबाद 1009 रन बनाने का रिकॉर्ड प्रणव धनावड़े के नाम पर है. मुंबई से सटे कल्याण के यूनियन क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में मुंबई क्रिकेट असोसिएशन के एचटी भंडारी क्रिकेट कप में केसी गांधी स्कूल के लिए प्रणव ने ये कीर्तिमान बनाया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricketer Pranav Dhanawade, Police Misbehave, प्रकाश जावड़ेकर, प्रणव धनावड़े, हैलीपेड, सुभाष मैदान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com