विज्ञापन
This Article is From May 17, 2016

मुंबई पुलिस की लोगों से अपील, 'समर गैंग सक्रिय है, सोशल मीडिया पर घर से बाहर जाने का स्टेटस न लिखें'

मुंबई पुलिस की लोगों से अपील, 'समर गैंग सक्रिय है, सोशल मीडिया पर घर से बाहर जाने का स्टेटस न लिखें'
प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई: महानगर मुंंबई में गर्मी के मौसम में खाली घरों में हो रही चोरियों से बचने के लिए मुंबई पुलिस ने लोगों को तमाम ऐहतियात बरतने की सलाह दी है। ऐसी ही सलाह के तहत मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर घर से बाहर जाने का स्टेटस लिखने से बचें।समर गैंग के कहर से बचने के लिए पुलिस ने यह सुझाव दिया है।

बंद घरों को समर गैंग बनाता है निशाना
पुलिस का कहना है कि आजकल सोशल मीडिया का लोगों में इतना अधिक क्रेज हो गया है कि वे अपनी हर बात का स्टेटस व्हाट्सप्प और फेसबुक पर अपडेट करते हैं, जिसका फायदा कई बार असामाजिक तत्व उठाते हैं। इन दिनों गर्मी की छुट्टियां चल रही है और अक्सर लोग इस मौसम में मुंबई के बाहर परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं। पुलिस के मुताबिक,  समर गैंग के अपराधी बिल्डिंग के वॉचमैन  या काम करने वाले अन्य लोगों के जरिये आपका स्टेटस पता करके  बंद घर को निशाना बना सकते हैं। इसीलिए पुलिस ने लोगों की यह सलाह दी है।  

कांजुर मार्ग में एक ही रात में हुईं 12 चोरियां
पिछले सप्ताह ही कांजुर मार्ग में एक ही रात में 17 चोरियां हुई थी। समर गैंग इसी तरंह  भांडुप में 12 , खेरवाडी में 3 तो नागपाड़ा में 5 बंद घरों को निशाना बना जा चुका है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले अहमद जावेद जब मुंबई पुलिस आयुक्त थे, तब मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर हर बात का  स्टेटस अपडेट से बचने के लिए एक वीडियो भी बनाया था। जिसमे दिखाया गया था कि HOME ALONE का स्टेटस लिखने के बाद कैसे एक लड़की मुसीबत में फंस जाती है।

छुट्टियों में सोशल मीडिया पर ऐसे या इससे मिलते-जुलते स्टेटस लिखने से बचें
-Out with family
-Enjoying vacation
-Family fun time
-At the movies with family

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई पुलिस, सोशल मीडिया, घर से बाहर, स्टेटस, सलाह, गर्मी की छुट्टियां, Mumbai Police, Social Media, Out Of Home, Status, Advice, Summer Holiday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com