विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2016

मुंबई लोकल ट्रेन : दो दिनों में हादसों में 26 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा घायल

मुंबई लोकल ट्रेन : दो दिनों में हादसों में 26 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा घायल
प्रतीकात्मक फोटो
  • साल दर साल बढ़ता जा रहा हादसों और मौतों का आंकड़ा
  • बीते दो दिनों में 60 से ज्यादा हादसे हुए
  • वर्ष 2016 में अब तक 1884 मुसाफिरों की मौत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मुंबई की लोकल ट्रेनें खूनी बन चुकी हैं. पिछले दो दिनों में ट्रेन हादसों में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 से ज्यादा घायल हो गए. साल दर साल यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. हालांकि हर साल रेल बजट में मुंबई उपनगरीय लोकल के लिए बड़े-बड़े ऐलान होते हैं, लेकिन मुसाफिरों को खूनी लोकल से आजादी नहीं मिल पा रही है.

रेल प्रशासन गंभीर नहीं
ट्रेन की भीड़भाड़ में पिछले दो दिनों में 60 से ज्यादा हादसे हो गए, जिनमें 26 की मौत हो गई, दर्जनों लोग घायल हो गए. लोगों का आरोप है कि रेल प्रशासन इन हादसों को लेकर गंभीर नहीं है. रेल प्रवासी संघ के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा "सिर्फ डीआरएम के ट्रांसफर से काम नहीं चलेगा, कोई दीर्घकालिक उपाय करना पड़ेगा. लोकल ट्रेन की देरी, वक्त पर पहुंचने की जल्दी ... रोज-रोज पटरी से ट्रेन  उतर रही है. बैट्री की चोरी, पेंटोग्राफ खराब हो रहा है. यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, भगदड़ मच रही है. मुंबई से ही रेलमंत्री हैं लेकिन उन्हें यहां की तकलीफों का अंदाजा नहीं है.

पिछले साल 3305 लोगों की जानें गईं  
पिछले पांच साल के आंकड़े भी रेल प्रशासन की बेरुखी की कहानी कहते हैं. मुंबई रेलवे पुलिस की वेबसाइट ही कहती है कि वर्ष 2016  में अब तक लोकल ट्रेनों से हुए हादसों में 1884 मुसाफिरों की मौत हो चुकी है. वर्ष 2015  में यह आंकड़ा 3305 था, 2014  में 3429 और 2013 में 3513. साल 2012 में 3543 लोगों की मौत हुई थी.

मुंबई लोकल ट्रेन नेटवर्क में हर दिन औसत 9 लोगों की मौत
सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक 2001 से 2010 तक पूरे देशभर के रेल नेटवर्क में 33,445 मुसाफिरों की मौत हुई, जिसमें से आधे की मौत मुंबई उपनगरीय रेल सेवा में हुई. यानी औसतन हर दिन 9 लोगों की जान मुंबई की लाइफ लाइन ने ले ली. मुंबई के चार रूट औसतन 75 लाख मुसाफिरों का बोझ ढोते हैं. साल दर साल रेल मंत्रालय बड़े-बड़े वादे तो करता है लेकिन खुद सीएजी के आंकड़े बताते हैं कि सुविधाएं तो छोड़िए मुसाफिरों को सुरक्षा देने में भी रेलवे बुरी तरह नाकाम रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, लोकल ट्रेन, लोकल ट्रेन हादसे, रेलवे प्रशासन, Mumbai, Local Train, Local Train Accident, Railway Administration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com