विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2016

घर बैठे खुल्ला पाओ, मुंबई की एक कंपनी की पेशकश...

घर बैठे खुल्ला पाओ, मुंबई की एक कंपनी की पेशकश...
मुंबई: मुंबई की कंपनी रघुकाका डॉट कॉम ने नोटबंदी से बनी समस्याओं का बेहतर इस्तेमाल करते हुए लोगों को घर बैठे नगदी देने की योजना चलाई है. ये एक घरेलू सेवा देने वाली कंपनी है, जो फिलहाल मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे इलाके से आने वाली नगदी की जरुरत को पूरा करने की कोशिश कर रही है.

कंपनी के मार्केटिंग हेड अक्षय दलवी ने NDTV इंडिया को बताया कि खुल्ले की किल्लत खुद महसूस करने के बाद उन्हें इस में कारोबार की संभावना दिखी. वे घरेलू सेवा देने के अपने दशक भर पुराने कारोबार से पैदा हो रही नगदी को लोगों को वापस दे रहे हैं. हम नोटबंदी का समर्थन करते है. लेकिन, इस दौरान आ रही चुनौतियों का सामना करने के लिए हम कोई सरचार्ज भी नहीं वसूल रहे.

कंपनी अपने ऑफर के मुताबिक, अपने ग्राहक को रघुकाका डॉट कॉम से जुड़ा ऐप डाउनलोड करने पर घर बैठे नगदी दे रही हैं. ऐप के जरिए नगदी की मांग करने पर हर ग्राहक को हफ्ते में एक बार 2000 रुपये का एक नोट या खुल्ले दिए जा रहे हैं. इससे पहले, ग्राहक को कंपनी के खाते में पैसे ऑनलाइन भरने होंगे, जिसे एक से तीन घंटे में वह वापस पा सकेगा.

इस सुविधा का लाभ लेने वाली आशा दुबे से NDTV इंडिया ने बात की. श्रीमती दुबे गृहिणी हैं और उनका कहना है कि एक गृहिणी को घर बैठे खुल्ला मिल जाना बहुत सहूलियत भरा होता है, जिससे बैंक या एटीएम की कतारों में खर्च होने वाला समय वे रोजमर्रा के कामों में लगा सकती हैं.

रघुकाका के अलावा स्नैपडील ने भी इस सेवा को शुरू किया है, जोकि फिलहाल गुरुग्राम और बेंगलुरु तक सीमित है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, नगदी की जरुरत, घर बैठे नगदी, Mumbai, Cash Need, Cash On Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com