विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2017

मुंबई: असली हीरे को नकली हीरे से बदलकर ले गए दो शातिर चीनी नागरिक, इस तरह धरे गए

जांच के दौरान इन नागरिकों के सामान में शैम्पू की एक बोतल भी मिली, जिसके अंदर यह हीरा छुपाया गया था.

मुंबई: असली हीरे को नकली हीरे से बदलकर ले गए दो शातिर चीनी नागरिक, इस तरह धरे गए
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...
  • जांच हुई तब पता चला की 35 लाख की कीमत वाले हीरे को नकली हीरे से बदल दिया.
  • चीनी नागरिकों ने करीब 5.5 कैरेट के हीरे को चुराकर उसे नकली हीरे से बदला.
  • यह दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन भी क्लियर कर चुके थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मुंबई के गोरेगांव इलाके के एनएसई प्रदर्शनी केंद्र में तब खलबली मच गई, जब प्रदर्शनी केंद्र में काम कर रहे एक कारीगर ने हीरे में गड़बड़ी महसूस की. बाद में जब जांच हुई तब पता चला की 35 लाख की कीमत वाले हीरे को नकली हीरे से बदल दिया गया है. इसकी सूचना बाद में पुलिस को दी गई, जिसने जांच में दो चीनी नागरिकों पर हीरा चुराकर उसे नकली हीरे से बदल देने का शक जाहिर किया.

ये भी पढ़ें : 200 रुपए की अंगूठी आखिर क्यों बिकी करोड़ों में, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

दरअसल, मुंबई के गोरेगांव एनएसई प्रदर्शनी केंद्र में 27 से 31 जुलाई तक हीरे की प्रदर्शनी हुई थी, जिस दौरान दोनों चीनी नागरिकों ने करीब 5.5 कैरेट के हीरे को चुराकर उसे नकली हीरे से बदल दिया और उसके बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए. यह दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन भी क्लियर कर चुके थे, लेकिन तभी पुलिस की सूचना पर सीआईएसएफ ने इन दोनों नागरिकों को हिरासत में ले लिया.

ये भी पढ़ें : कोहिनूर हीरे पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की बंद, जानें कैसे पहुंचा था ब्रिटेन

जांच के दौरान इन नागरिकों के सामान में शैम्पू की एक बोतल भी मिली, जिसके अंदर यह हीरा छुपाया गया था. इसके अलावा पुलिस ने इन दोनों के पास से दो नकली हीरे और कुछ मोबाइल फ़ोन भी जब्त किए.

हीरे को चुराकर उसे नकली हीरे से बदलने की वारदात के बाद पुलिस ने अब इन चीनी नागरिकों को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच में जुट चुकी है. इसके अलावा पुलिस अब इस जांच में भी जुट गई है कि बैग में हीरा ले जाने के बावजूद इन चीनी नागरिकों को इमीग्रेशन क्लीयरेंस कैसे दी गई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com