विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2016

नोटबंदी : मुंबई में एमएनएस बांट रही है दो हजार रुपये के छुट्टे

नोटबंदी : मुंबई में एमएनएस बांट रही है दो हजार रुपये के छुट्टे
मुंबई: नोटबंदी के बाद जिन लोगों को बैंकों और एटीएम से 2000 रुपये के नोट मिल रहे हैं, उनके सामने इसे छुट्टे कराने की बड़ी समस्या है. मुंबई में राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने लोगों को हो रही इस परेशानी के मद्देनजर अपनी दो शाखाओं में छुट्टे बांटने शुरू किए हैं.

पार्टी के प्रवक्ता और पार्षद संदीप देशपांडे ने NDTV को बताया कि उनकी स्कीम छुट्टे की किल्लत से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए है. महिला और वरिष्ठ नागरिकों को इस स्कीम के तहत वरीयता मिल रही है.

छुट्टे पाने के लिए आपको 2000 की नई नोट ले कर एमएनएस की दादर शाखा में जाना होगा. यहां आपका नाम और मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद आपको छुट्टे दिए जाएंगे. इसमें 100 और 50 रुपये के नोट मौजूद हैं. इस स्कीम के लिए पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से छुट्टे इकठ्ठा किए हैं, जिसे अब जरूरतमंदों को बांटा जा रहा है. पार्टी का कहना है कि हर दिन करीब एक लाख रुपये के छुट्टे दिए जा रहे हैं.

NDTV इंडिया ने जब एमएनएस की शाखाओं का दौरा किया, तो वहां बुजुर्ग और महिलाएं छुट्टे के लिए मौजूद थीं. सतीश डुम्बरे नामक एक व्यक्ति ने बताया कि छुट्टे की किल्लत से वे काफी परेशान हैं. ऐसे में छुट्टे का बंटवारा उनके लिए सहूलियतभरा रहा है. एमएनएस की कोशिश है कि दो हजार के नए नोटों को छुट्टा करवाने की उसकी स्कीम दूसरी शाखाओं में भी शुरू हो.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोटबंदी, 2000 नोट, छुट्टे पैसे, चेंज करेंसी, मुंबई, एमएनएस, Currency Ban, 2000 Note, Change Currency, Mumbai, MNS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com