विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

मुंबई में लोकल ट्रेन से धक्का दिए जाने से व्यक्ति की मौत

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को शाम छह बजकर पांच मिनट के करीब सैंडहर्स्ट रोड और मस्जिद के बीच हुई.

मुंबई में लोकल ट्रेन से धक्का दिए जाने से व्यक्ति की मौत
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
मुंबई: मुंबई में एक सहयात्री से विवाद के बाद 32 वर्षीय युवक को चलती रेलगाड़ी से कथित तौर पर धक्का दे दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को शाम छह बजकर पांच मिनट के करीब सैंडहर्स्ट रोड और मस्जिद के बीच हुई. वडाला रेलवे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ए एस बरटाक्के ने बताया कि मानखुर्द निवासी रूदल बसु निषाद की अस्पताल ले जाने से पहले मौत हो गई. वह एक निजी निर्माण कंपनी में क्रेन चलाता था.

उन्होंने कहा कि किशोर रामराव जवाले (32) नाम के व्यक्ति को सह यात्रियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि निषाद का जवाले से रेलगाड़ी में विवाद हुआ था. अधिकारी ने कहा कि यात्रियों ने विवाद रोकने के लिए दखल दिया लेकिन विवाद में जवाले ने निषाद को चलती गाड़ी से धक्का दे दिया.

बहरहाल कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि जवाले ने उससे मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया जिससे निषाद का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से गिर गया. निरीक्षक बरटाक्के ने कहा कि लड़ाई के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com