विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2016

शादी के नाम पर सौतेली मां ने नाबालिग बेटी को साढ़े छह लाख में बेच डाला

शादी के नाम पर सौतेली मां ने नाबालिग बेटी को साढ़े छह लाख में बेच डाला
  • बिटिया को बेचने का आरोप राजस्थान में रहने वाली सौतेली मां पर
  • 35 साल के व्यक्ति से 15 वर्षीय लड़की की शादी की
  • पुलिस ने नालासोपारा में मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मुंबई से सटे पालघर जिले के नालासोपारा में एक नाबालिग लड़की ने अपनी सौतेली मां के खिलाफ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका यह भी आरोप है कि मां ने उसका सौदा एक उम्रदराज़ शख्स के साथ किया। जबकि आरोपी का कहना है कि उसने पीड़ित से शादी की थी।

घर से भागकर थाने पहुंची और आपबीती सुनाई
पुलिस के मुताबिक 35 साल के शख्स ने 15 साल की नाबालिग की बोली 6 लाख 30 हजार में लगाई और समाज ने उसे शादी की मान्यता दे दी। बिटिया को बेचने का आरोप राजस्थान में रहने वाली उसकी सौतेली मां पर है। आरोप है कि मुंबई के करीब पहुंचने पर भी महीनों बच्ची का शोषण चलता रहा। एक दिन वह घर से भागी थाने पहुंची और पुलिस को सारी आपबीती सुना दी।

तुलिंज इलाके में दुकान चलाता है आरोपी
तुलिंज पुलिस स्टेशन में तैनात सब इंस्पेक्टर नजीब इनामदार ने कहा " नाबालिग लड़की है। उम्र 15 साल बताई जा रही है। उसने सारी हकीकत बताई है। उसका कहना है कि जब वह छोटी थी तब मां गुजर गई। बाप ने दूसरी शादी की। दस साल पहले पिता का निधन हो गया। मां और दो सौतेले भाइयों के साथ वह रह रही है। कुछ दिन पहले लक्षराम कृपाराम चौधरी के मां-बाप ने उसकी सौतेली मां से कहा वह अपने लड़के के साथ उनकी बेटी की शादी करना चाहते हैं। मां ने कहा 6.30 लाख रुपए देंगे तो शादी कर देंगे। नाबालिग होने के बावजूद शादी करवाई। शादी के बाद आरोपी राजस्थान के अपने गांव में पीड़ित के साथ 3-4 महीने रहा और फिर उसे लेकर वसई आ गया। तुलींज के अंतर्गत संतोष भुवन इलाके में उसकी किराना दुकान है। वहां उसे जबरन रखा, कहीं आने-जाने नहीं देता था। मौका पाकर लड़की पुलिस स्टेशन आई, अपनी पूरी कहानी बताई। फिलहाल जांच चल रही है। मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।"

मां ने पहले भी किया था सौदा
पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसकी मां ने पहले भी उसका सौदा किया था। बाद में आरोपी भी 15 लाख में किसी को फोन पर उसके सौदे की बात कह रहा था। पुलिस ने फिलहाल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके मां-बाप और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, पालघर, नालासोपारा, नाबालिग को बेचा, सौतेली मां ने 6.30 लाख में बेचा, राजस्थान, Minor Girl Sold, Step Mother Sold Daughter, Mumbai, Palghar, Nalasopara Police, Rajasthan, Minor Abused
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com