सांकेतिक तस्वीर
मुंबई:
आयुष मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने सोमवार को नवी मुंबई के खारघर में होम्योपैथी और यूनानी के लिए एक शोध संस्थान की आधारशिला रखी। इसका उद्देश्य एड्स और कैंसर सहित लाइलाज रोगों के लिए शोध गतिविधियों को बढ़ाना है।
शोध संस्थान केंद्रीय होम्योपैथी शोध परिषद और केंद्रीय यूनानी औषधि शोध परिषद के तहत होगा। ये दोनों संस्थान आयुष मंत्रालय के तहत आते हैं।
नाइक ने इस मौके पर कहा कि स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों में वृद्धि, विकास और वैज्ञानिक उपयोग के लिए होम्योपैथी और यूनानी दवाओं में उच्च गुणवत्तापूर्ण शोध की जरूरत है।
मंत्री ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सकों को रोजगार देने की जरूरत है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
आयुष मंत्री, श्रीपद येसो नाइक, नवी मुंबई, होम्योपैथी, यूनानी, एड्स, कैंसर, Yunani Research Intitute, Navy Mumbai, Homoeopathy, Foundation Stone