दमकल कर्मी (फाइल फोटो)
मुंबई:
मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में एक आवासीय परिसर में तड़के आग लग गई।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आपदा नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लिंक रोड पर इनफिनिटी मॉल के सामने स्थित इमारत संख्या चार के राहेजा क्लासिक टावर्स में सुबह करीब सवा सात बजे आग लगी। किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल के चार इंजनों और पानी के तीन टैंकों को घटनास्थल पर भेजा गया है। दमकल कर्मियों ने बताया कि इमारत की 13वीं मंजिल पर लगी आग तेज हवाओं के कारण फैल रही है।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बृहन्मुंबई महानगरपालिका, आपदा नियंत्रण विभाग, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में आग, BMC, Fire In Mumbai, Andheri West