विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2016

दीपावली से पहले कस्‍टम विभाग ने करीब 38 करोड़ के चीनी पटाखे नष्ट किए

दीपावली से पहले कस्‍टम विभाग ने करीब 38 करोड़ के चीनी पटाखे नष्ट किए
पटाखों को नष्‍ट करते हुए कर्मचारी
  • चीन से समंदर के रास्‍ते अवैध तरीके लाए गए थे ये पटाखे
  • फिलहाल 4 कंटेनर पटाखे ही नष्ट किए गए हैं
  • क़ानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बड़े हौद में डाले गए पटाखे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मुंबई से सटे जेएनपीटी पोर्ट पर जब्‍त किए गए तस्करी के पटाखों को मुंबई वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड की मदद से नष्ट किया गया. दीपावली के ठीक पहले तकरीबन 38 करोड़ रुपये के पटाखे नष्ट किए गए. ज्यादातर पटाखे चीन से समंदर के रास्ते अवैध तरीके से लाए गए थे.

कस्टम सूत्रों के मुताबिक, साल भर में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से लाए गए पटाखे जब्‍त किए गए थे. फिलहाल 4 कंटेनर पटाखे ही नष्ट किए गए हैं. ऐसे कुल 38 कंटेनर हैं. 27 अक्टूबर को इन पटाखों को नष्ट करने की इस पूरी प्रक्रिया का NDTV के पास एक्सक्लूसिव वीडियो है.

कस्टम सूत्रों के मुताबिक सभी क़ानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पटाखों को एक पानी से भरे बड़े हौद में डाला गया. पटाखे पानी के ऊपर रहकर नष्ट होने से बच न जाएं, इसलिए जेसीबी की मदद से पटाखों को पानी में दबाया गया. बाद में करोड़ों के पटाखों पर रोड रोलर भी घुमाए गए. गौरतलब है कि उरण स्थित देश के सबसे बड़े पोर्ट जेएनपीटी में अब तक जब्‍त किए तकरीबन 7000 कंटेनर रखे गए हैं, जिनमें घातक हथियारों से लेकर गोला बारूद, हथियारों के कबाड़, चन्दन की लकड़ी सहित कई सामान हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जेएनपीटी पोर्ट, तस्‍करी, पटाखे, नष्‍ट, चीनी पटाखे, JNPT Port, Smuggling, Fire Cracker, Chinese Firecrackers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com