विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2015

मालवणी से गायब अयाज़ के खिलाफ मामला दर्ज, आतंकी संगठन से जुड़ा

मालवणी से गायब अयाज़ के खिलाफ मामला दर्ज, आतंकी संगठन से जुड़ा
अयाज सुल्तान का फाइल फोटो।
मुंबई: मालवणी से गायब अयाज़ सुल्तान के खिलाफ आतंकी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। महाराष्ट्र की आतंकवाद निरोधक दस्ते के मुताबिक शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि अयाज़ आतंकी संगठन से जुड़ने के लिए ही देश से बाहर गया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि वह किस देश में है और कौन से  आतंकी संगठन से जुड़ा है।

एटीएस ने अयाज़ के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून  UAPA की धारा 10, 13, 18,38,39 के तहत मामला दर्ज कर उसे फरार दिखाया है। मालाड पश्चिम में मालवणी के गेट नंबर 8 का रहने वाला अयाज़ 30 अक्टूबर को घर से पुणे जाने का कहकर निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। घर वालों के मुताबिक उसने बताया था कि कुवैत जाने के लिए वीजा लेने वह पुणे जा रहा है। कुवैत में रहने वाले अयाज़ के पिता सुल्तान पाकिस्तानी नागरिक हैं। अयाज़ भी 11 साल तक कुवैत में रहा है।

अयाज़ के जाने के तकरीबन डेढ़ महीने बाद 15 दिसंबर को मालवणी के उसके 3 दोस्त भी अचनाक घर छोड़कर चले गए थे। सभी अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़ गए थे। शक होने पर एटीएस ने जब जांच शुरू की तो खबर आग की तरह फैल गई। चारों के आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ने की खबर मीडिया में आने के बाद वाजिद शेख और नूर मोहमद तो मिल गए। लेकिन मोहिसिन शेख और अयाज़ का अब तक कुछ पता नहीं चला है। जांच में यह जरूर साफ हुआ कि अयाज़ नवंबर महीने में ही दिल्ली से काबुल के लिए उड़ गया था। मामले में अयाज़ के साथ कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मालवणी, अयाज सुल्तान, मामला दर्ज, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट, आईएसआईएस, कुवैत, Malvani, Ayaz Sultan, Case Ragistered, ISIS, Terror Group, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com