मतदान में बॉलीवुड के दिग्गजों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया...
- पिछले 25 वर्षों में सबसे अधिक, बॉलीवुड हस्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
- बीते चार कार्यकाल से बीएमसी पर भाजपा और शिवसेना गठबंधन का कब्जा
- बीएमसी का 37,052 करोड़ रुपये का बजट है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
महाराष्ट्र में मंगलवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी), 11 जिला परिषदों तथा 118 पंचायत समितियों सहित 10 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. निकाय चुनाव को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. चुनाव आयोग के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक 55 फीसदी मतदान हुआ जो कि पिछले 25 वर्षों में सबसे अधिक है. मतदान करने वालों में राजनीतिज्ञ व बॉलीवुड के दिग्गज भी शामिल रहे.
देश की आर्थिक राजधानी और सबसे धनी बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव में अमूमन काफी कम मतदान होता रहा है लेकिन इस बार मतदान के उत्साहजनक आंकड़ों को लेकर फडणवीस ने ट्वीट किया, "रिकॉर्ड मतदान तथा लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने के लिए धन्यवाद मुंबई."
बीते चार कार्यकाल से बीएमसी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना गठबंधन का कब्जा है. चालू वित्तवर्ष (2016-17) के लिए बीएमसी का 37,052 करोड़ रुपये का बजट है. इसके मुकाबले, पूरे गोवा का बजट पिछले साल 14,700 करोड़ रुपये का था. निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि ठाणे, उल्हासनगर, नासिक, पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, सोलापुर, अमरावती, अकोला तथा नागपुर में भी मतदान हुआ. पहले चरण का मतदान 16 फरवरी को हुआ था.
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भाजपा को नोटिस पीरियड पर बताते हुए कहा कि गुरुवार को चुनाव के नतीजों के बाद वह फैसला करेंगे कि राज्य स्तर पर गठबंधन को जारी रखना है या नहीं. भाजपा के लिए यह चुनाव उसकी पारदर्शिता तथा सुशासन के दावे पर मिड टर्म रिपोर्ट कार्ड है.
दोपहर में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष सचिन अहीर, नगर पालिका आयुक्त अजय मेहता, महापौर स्नेहल अंबेकर तथा लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी वोट डालने पहुंचे.
मुख्यमंत्री फडणवीस तथा उनकी पत्नी अमृता ने नागपुर में मतदान किया. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भावत ने भी नागपुर में ही मतदान किया. राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सुले, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
मतदान केंद्र पर बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा, रणबीर सिंह, अनुष्का शर्मा, श्रद्धा कपूर, गुलजार जैसी फिल्मी हस्तियों सहित टेलीविजन धारावाहिकों के कलाकार तथा मराठी फिल्मों के स्टार भी मतदान करने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे.
कुल 3.77 करोड़ मतदाता 17,331 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. ये सभी 5,512 सीटों पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं. कुल 10 महानगर पालिकाओं की 1,268, 11 जिला परिषदों की 2,956 तथा 118 पंचायत समितियों की 1,288 सीटों पर मतदान हुआ.
राज्यभर में मतदान के लिए 43,160 मतदान केंद्र बनाए गए थे. दोनों चरणों के मतदान की नतीजे की घोषणा गुरुवार को की जाएगी. चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा तथा मनसे सहित कई प्रमुख पार्टियों ने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बीएमसी चुनाव 2017, BMC Polls 2017, उद्धव ठाकरे, Uddhav Thackeray, देवेंद्र फडणवीस, Devendra Fadnavis, शिवसेना बनाम भाजपा, Shivsena Vs BJP