भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की महिला वैज्ञानिक बबिता (फाइल फोटो)
मुंबई:
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की महिला वैज्ञानिक बबिता सिंह पॉन्डिचेरी में हैं. बबिता के बड़े भाई विकास सिंह ने एनडीटीवी इंडिया को फ़ोन कर बताया कि मीडिया में खबरें देख बबिता ने खुद ही फ़ोन कर अपनी कुशलता की जानकारी दी. बबिता पॉन्डिचेरी में एक आश्रम में रुकी हैं.
मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक बबिता सिंह 23 जनवरी को अचानक से लापता हो गई थी. बबिता नवी मुंबई के नेरूल में सेक्टर क्रमांक 20 में किराये के फ्लैट में रहती थी. द्वारकानाथ ईमारत की सीसीटीवी में वो दोपहर तक़रीबन एक बजे बाहर जाती हुई दिखी. उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था. यहां तक कि अपना मोबाइल भी वो घर पर छोड़ गई थी.
खास बात है कि बबिता ने 23 जनवरी को घर से निकलने के पहले उत्तर प्रदेश में अपने भाई विकास सहित कुछ दोस्तों को ईमेल भेज कर ख़ुदकुशी करने की मंशा जाहिर की थी. बबिता ने ईमेल में BARC में अपने वरिष्ठ अधिकारी की प्रताड़ना से तंग आकर ख़ुदकुशी की बात लिखी थी. ईमेल मिलते ही किसी अनहोनी की आशंका से घबराये बबिता के दोस्तों ने नेरूल पुलिस थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने सबसे पहले ईमारत में लगा सीसीटीवी खंगाला तो 23 जनवरी की दोपहर एक बजे के करीब वो ईमारत से बाहर निकलती हुई दिखी थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बार्क, भाभा परमाणु अनुसंधान संस्थान, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई, बीएआरसी, महिला वैज्ञानिक लापता, बबिता सिंह, Mumbai, BARC, Lady Scientist Missing, Babita Singh