मुंबई:
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की पत्नी तथा फिल्मकार किरण राव के मुंबई में बांद्रा स्थित घर से 53 लाख रुपये के जेवर चोरी चले जाने की शिकायत की जांच खार पुलिस कर रही है. किरण के एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 453 के तहत एफआईआर दर्ज की है.
वैसे, किरण राव अपने अभिनेता पति आमिर खान के साथ कार्टर रोड स्थित अपार्टमेंट में रहती हैं.
शिकायत के मुताबिक किरण को पिछले सप्ताह पता चला कि उनके बेडरूम से एक अंगूठी और हीरों का नेकलेस गायब है. इसके बाद उनके रिश्तेदार ने खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके क्षेत्र में उनका घर आता है.
शिकायत करने वाले तक mid-day पहुंच नहीं बना पाया, और जब किरण राव से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो वह अनुपलब्ध थीं. खार पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने भी मामले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है, लेकिन जांच में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापे जाने की शर्त पर सारे मामले की पुष्टि की है.
घरेलू सहायिकाओं पर संदेह...
सूत्रों के अनुसार, पुलिस घरेलू सहायिकाओं को मुख्य संदिग्ध मान रही है, और पिछले पांच दिन से उन तीनों से पूछताछ की जा रही है. हर रोज़ उन तीनों को सुबह थाने लाया जाता है, और शाम होने के बाद ही उन्हें वापस जाने दिया जाता है. इस दौरान पूरे दिन उनसे पूछताछ होती रहती है.
सूत्रों ने यह भी बताया कि संदिग्धों से पूछताछ करते वक्त पुलिस अधिकारी गायबशुदा जेवरों की किस्म का ज़िक्र नहीं कर रहे हैं, और सवालों को भी घुमाकर पूछ रहे हैं.
पूरे दिन हो रही है पूछताछ...
जिनसे पूछताछ की जा रही है, सूत्रों के अनुसार, उनकी पहचान घर में खाना बनाने वाली फरज़ाना, किरण की सहायिका सुज़ैना, और घरेलू सहायिका झुमकी के रूप में हुई है. उनसे खार पुलिस स्टेशन में ही पूछताछ की जा रही है, जहां उन्हें सूत्रों के मुताबिक सुबह से शाम तक बिठाए रखा जाता है.
गुमशुदा नेकलेस तथा अंगूठी की तलाश में पुलिस तीनों के घर भी जा चुकी है, लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग उनके हाथ नहीं लगा है.
(विवेक रस्तोगी द्वारा अनूदित)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
किरण राव के घर चोरी, खार पुलिस, किरण राव के जेवर चोरी, आमिर खान, Kiran Rao Home In Bandra, Khar Police, Kiran Rao Jewellery Stolen, Aamir Khan