विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2018

दूध फेंकने का वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में तीन किसान गिरफ्तार, कोटवार निलंबित

बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम कोदारोटी में दूध फेंकने का वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने तीन किसानों को आज गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया.

दूध फेंकने का वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में तीन किसान गिरफ्तार, कोटवार निलंबित
प्रतीकात्मक फोटो
  • दूध फेंकने का वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में 3 किसान गिरफ्तार
  • मामले में कोटवार को भी निलंबित किया गया है
  • बैतूल जिला मुख्यालय के पास की घटना
बैतूल: बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम कोदारोटी में दूध फेंकने का वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने तीन किसानों को आज गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें बाण्ड भरवाने के बाद हिदायद देकर छोड़ दिया गया. इस मामले में प्रशासन ने इलाके के एक कोटवार को निलंबित भी किया है. कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि किसान राहुल यादव नाम का किशोर बाल्टी में दूध लेकर ग्राम कोदारोटी में पहुंचा था, जहां पहले से मौजूद दिनेश यादव, रामकरन यादव और फूलचंद यादव ने दुग्ध समिति सचिव शंभूदयाल को दुग्ध नहीं बेचने की बात कहते हुए विरोध शुरू कर दिया और इसका एक वीडियो भी बना दिया. 

यह भी पढ़ें: मंदसौर कांड की पहली बरसी पर आज से किसानों का 10 दिन तक 'गांव बंद' का ऐलान, 170 किसान संगठन शामिल

उन्होंने कहा कि बाद में उन्होंने इस वीडियो को व्हाट्सअप एप पर वायरल कर दिया. साहू ने बताया कि इस मामले में प्रशासन ने कोटवार सुखलाल को निलंबित भी किया, क्योंकि उसने इस घटना की जानकारी होने के बाद भी वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं बताया. 

VIDEO: बजट के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे किसान संगठन
उन्होंने कहा कि इन तीनों किसानों को कोतवाली पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर तहसील न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 35-35 हजार रुपए का बाण्ड भरवाने के बाद हिदायद देकर छोड़ दिया गया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Three Farmers Arrested, Milk Throw Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com