विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2017

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, सुकमा में हथियारों के जखीरे के साथ 12 नक्सली गिरफ्तार

नक्सलियों के पास से धारदार हथियारों के अलावा भरमार बंदूकें भी बरामद की गई हैं.

Also Read in
सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, सुकमा में हथियारों के जखीरे के साथ 12 नक्सली गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामायबी हाथ लगी है. सुकमा जिले के कोंटा थाने की पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर शुक्रवार को सर्चिग के दौरान एक दर्जन नक्सलियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से धारदार हथियारों के अलावा भरमार बंदूकें भी बरामद की गई हैं.

बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि ये लोग पिछले पांच वर्षो से जनमिलिशिया के सदस्य थे. गिरफ्तार माओवादियों का ये दल चिकलगुड़ा में स्कार्पियो व बाइक जलाने की घटना में शामिल था. इसके अलावा गोमपाड़ एवं भेज्जी के एलदमुदगू में सुरक्षा बलों पर फायरिंग में शामिल थे. 

यह भी पढ़ें - इस वजह से नाराज केंद्रीय मंत्री ने डॉक्टरों से नक्सली बन जाने के लिए कहा...

उन्होंने कहा कि पुलिस बल गश्त पर निकला था, जिसको देखकर कुछ लोग भागने लगे. लिहाजा, पुलिस ने इनको दौड़ाकर गिरफ्तार किया. 

यह भी पढ़ें - बिहार में नक्सलियों का तांडव : जमुई में दो सुरक्षाकर्मियों की अपहरण के बाद गला रेतकर हत्या

सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों में माड़वी तमया, सोढ़ी दुला, सोढ़ी भीम, सोयम सिंग, मुचकी मड़का, हदमा, माड़वी सुका, कोशा, मुचकी मुड़ा, मुचकी हदमा, कवासी मगधू और वाजम बुद शामिल हैं. कोंटा पुलिस ने इन पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. (इनपुट आईएएनएस से)

VIDEO: रेलवे स्टेशन पर नक्सली हमला
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naxal Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com