मध्यप्रदेश के सिवनी में नोटों से भरी गाड़ी पकड़ी गई. सिवनी से 20 किलोमीटर दूर गोपालगंज बैजनाथ फैक्ट्री के सामने रविवार रात एक इनोवा कार में आग लग गई. बम्हनी गांव के पास आग बुझाने के लिए जैसे ही आरोपियों ने बोनट खोलकर नोटों के बंडल बाहर निकाले तो 500-500 रुपये के अधजले नोट तेज हवा के साथ बिखर गए और उड़ने लगे. ये देखकर गांववालों ने पुलिस को सूचना दे दी. तब तक लगभग डेढ़ लाख रुपये जल चुके थे.
कुरई थाने पर इस गाड़ी को रोका गया और तलाशी ली गई, जिसमें से एक करोड़ 74 लाख रुपए बरामद हुए. वही तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया. दरअसल, पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने इन्हें बोनट में छुपाने की जुगत भिड़ाई थी, लेकिन संभवत: शार्ट सर्किट या इंजन गर्म होने से कुछ नोट जल गए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, हालही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हादसे का शिकार हुई एक गाड़ी की खबर और आई थी. हुआ कुछ यूं था कि मंदिर हसौद इलाके में हाइवे पर मछलियों से भरी एक पिकअप गाड़ी पलट गई थी. इस हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन लोगों ने आपदा (हादसे) में लूट का अवसर ढूंढ लिया. हादसे के बाद जैसे-तैसे ड्राइवर ने खुद को पिकअप वैन से बाहर निकाल लिया लेकिन, तब तक रास्ते पर बिखरी मछलियां उठा-उठाकर लोग भागने लगे.
घटना की जानकारी मिलते ही जब पुलिस आई तो लोगों को मछली लूटने से रोका गया. हादसा मुख्य सड़क पर हुआ था, इसलिए करीब 1 घंटे तक सड़क पर यातायात भी बाधित रहा. कुछ स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को सीधा किया गया, फिर मछलियों वापस गाड़ी में डाला गया और रायपुर भेज दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं