मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रीठी तहसील के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद उप तहसील बिलहरी पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित नायब तहसीलदार कार्यालय भवन का निरीक्षण किया. भवन में निरीक्षण के दौरान कई जगह आई चौड़ी दरारों, क्षतिग्रस्त दीवारों और बारिश में टपकती छत को देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और फौरन जांच के निर्देश दिए.
दरअसल, निर्माण के बाद महज ढाई साल में ही उप तहसील भवन की जर्जर हालत देखकर कलेक्टर प्रसाद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ताहीन कार्य पर कड़ी फटकार लगाई. साथ ही उन्होंने इस काम की जांच के लिए एक जांच दल गठित कर उसे बिना किसी देरी के रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

वहीं. कलेक्टर प्रसाद ने निर्माण कार्य से जुड़ी सभी एजेंसियों को दो टूक कहा कि “निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर कहीं भी गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य पाया जाता है तो ऐसे में संबंधित अधिकारी और ठेकेदार कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.”
कटनी में अपराधों पर रोकथाम के लिए पुलिस ने शुरू की कॉम्बिंग गश्त, 74 वारंटी और 4 आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि बिलहरी के 85 लाख की लागत से बने उप तहसील भवन का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2020 को पूरा हुआ था. इस भवन का निर्माण ठेकेदार विनोद कुमार रजक के ज़रिए किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं