छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नारायणपुर जिले से चार कथित नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. इन पर बारूदी सुरंग विस्फोट करने और वाहनों को जलाने के आरोप हैं. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इनकी पहचान 22 वर्षीय सोनारू अंचला, फागू राम अंचला (35), सोनू राम अंचला (45) और मंगतू राम पोटाई (35) के रूप में हुई है. सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान इन्हें शुक्रवार को कोहकामेटा पुलिस थाना क्षेत्र में इराकभट्टी गांव के निकट के जंगल से गिरफ्तार किया.
अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (DRG), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और जिला बल इस अभियान में शामिल थे. इस अभियान की शुरुआत 28 मई को हुई थी. उन्होंने बताया कि ये चार नक्सली ‘जनाताना सरकार' समूह के सक्रिय सदस्य थे और इनके बयान के आधार पर इनके पास से एक अत्याधुनिक बंदूक, दो डेटोनेटर (विस्फोट करने में इस्तेमाल होने वाला) और बिजली के तार का एक बंडल बरामद हुआ है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने बताया कि ये आरोपी पिछले साल अक्टूबर में इराकभट्टी - कोहकामेटा रोड पर बारूदी सुरंग विस्फोट में कथित तौर पर शामिल थे. इस घटना में आईटीबीपी का एक जवान घायल हो गया था. वहीं 2019 में इस इलाके में सड़क निर्माण के दौरान तीन ट्रैक्टरों में भी आग लगाने में ये कथित तौर पर शामिल थे.
अधिकारी ने बताया कि सोनारू अंचला, फागू राम अंचला और पोटाई पर 10,000 रुपये का इनाम था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं