विज्ञापन

मुंबई के लाइव कॉन्सर्ट में किसने बेचे ड्रग्स, 2 मौतों का जिम्मेदार कौन? अब तक 6 लोग गिरफ्तार

Mumbai News: 11 अप्रैल को एक कॉलेज के बहुत सारे बच्चों ने इस कॉन्सर्ट को अटेंड किया था. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कुछ ने ड्रग कंज्यूम किया था. रात 12 के आसपास स्टूडेंट्स को सांस लेने में परेशानी होने लगी  थी. जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया था.

मुंबई के लाइव कॉन्सर्ट में किसने बेचे ड्रग्स, 2 मौतों का जिम्मेदार कौन? अब तक 6 लोग गिरफ्तार
मुंबई में ड्रग्स से मौतों की हो रही जांच. (सांकेतिक इमेज)
  • मुंबई के गोरेगांव नेस्को सेंटर में हुए म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स ओवरडोज़ से दो लोगों की मौत हुई थी
  • दोनों मृतक स्टूडेंट्स मुंबई के एक प्रसिद्ध एमबीए कॉलेज के थे, जिनमें एक लड़की और एक लड़का शामिल हैं
  • पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें इवेंट ऑर्गनाइजर और दो कॉलेज स्टूडेंट्स शामिल हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

मुंबई के गोरेगांव नेस्को सेंटर में 11 अप्रैल को एक म्यूजिक का इवेंट हुआ था. जिसमें 2 लोगों की ड्रग्स ओवर डोज़ से मौत हो गई थी. अब तक यह बात साफ़ नहीं हो पाई है कि मरने वाले दोनों शख्स ड्रग्स लाए कहां से थे. उनको कंसर्ट में ही किसी ने ड्रग्स दिया था या फिर वे इसे बाहर से अपने साथ लेकर आए थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर जा चुका है, जिनमें 1 शख्स इवेंट से जुड़ा हुआ है.  आरोपियों के नाम  आकाश समल, सनी जैन, बालकृष्ण कुरूप, आनंद पटेल, प्रतीक पांडे और रौनक खंडेलवाल हैं. सभी आरोपियों को 16 तारीख तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. 

कॉन्सर्ट में ड्रग्स से दो लोगों की मौत

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों पीड़ितों को ड्रग्स की एक गोली दी गई थी. दोनों मुंबई के एक फेमस एमबीए कॉलेज के स्टूडेंट्स थे. इनमें एक 24 साल की लड़की और दूसरा 28 साल का लड़का था. वहीं एक 25 साल की लड़की गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है. बता दें कि 11 अप्रैल को एक कॉलेज के बहुत सारे बच्चों ने इस कंन्सर्ट को अटेंड किया था. जानकारी के मुताबिक कुछ ने ड्रग कंज्यूम किया था. हालांकि सच  MDMA संभावित फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा. 

स्टूडेंट्स को सांस लेने में हो रही थी परेशानी

11 अप्रैल देर रात 12 बजे के आसपास स्टूडेंट्स को सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद दोनों लड़कियों को नजदीक के ट्रॉमा सेंटर में तो वहीं लड़के को लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.इस मामले में कॉलेज के अन्य स्टूडेंट्स का बयान दर्ज किया गया है. उन्होंने पुलिस को ड्रग से जुड़ी जानकारियां दी हैं. 

ड्रग्स मामले में 5 लोग गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दो कॉलेज स्टूडेंट्स भी शामिल है. गिरफ्तार लोगों में आकाश सामल है, जो इवेंट ऑर्गनाइजर है और दूसरे क नाम सनी विनोद जैन है. साथ ही नेस्को इवेंट ऑर्गेनाइजर एंड मैनेजमेंट और इंटरनल सिक्योरिटी के बालाकृष्णन बलराम को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों को तीन दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. 


ये भी पढ़ें-मुंबई में ठेकेदार खुद डाल रहे नालों में मलबा, मॉनसून से पहले नाले सफाई में भ्रष्टाचार का खेल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com