एक सितंबर से लागू हुए नए नए मोटर व्हीकल एक्ट (एमवीए) (New motor vehicle act) को लेकर गैर बीजेपी राज्यों में तो विरोध हो ही रहा है, गुजरात और झारखंड जैसे बीजेपी शासित राज्यों ने भी इस एक्ट के तहत लगने वाले भारी जुर्माने से लोगों को राहत दी है. लेकिन अब ऐसा लगता है कि बीजेपी के सहयोगी दलों ने भी इस एक्ट का विरोध शुरू कर दिया है. इस एक्ट का विरोध करते हुए महाराष्ट्र में बीजेपी की एक सहयोगी पार्टी ने उसका साथ छोड़ दिया है. इस मुद्दे पर पिछले सप्ताह केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की आलोचना कर चुके प्रतिष्ठित किसान नेता किशोर तिवारी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ लिया. विदर्भ जन आंदोलन समिति (वीजेएएस) के अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि वीजेएएस पिछले 10 साल से भाजपा का सहयोगी दल था, लेकिन अब साथ नहीं है.
अब इस बीजेपी शासित राज्य ने ट्रैफिक जुर्माने पर लगाई रोक, पंजाब ने भी नए नियम टाले
तिवारी ने कहा, "हमने भाजपा से सभी संबंध तोड़ लिए हैं, मैं महाराष्ट्र तथा भारत के अन्य हिस्सों के किसानों के कल्याण के लिए अपने काम पर लौटूंगा. परेशान किसानों की दुर्दशा के समाधान के लिए अगर जरूरत पड़ी तो हम शिवसेना का सहयोग करेंगे." तिवारी कह चुके हैं कि एमवीए जुर्माना जन-विरोधी है और इससे देश में आत्महत्या बढ़ सकती है.
VIDEO: मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री ने नए मोटर व्हीकल एक्ट को कहा- तुगलकी फरमान
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं