विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2017

महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी की भर्तियों के लिए लॉन्च होगा पोर्टल

महाराष्ट्र सरकार अपने सभी सरकारी विभागों में कर्मचारियों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने के लिए जल्द ही पूर्ण रूप से एक समर्पित पोर्टल लांच करेगी.

महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी की भर्तियों के लिए लॉन्च होगा पोर्टल
महाराष्ट्र सरकार नौकरियों में पारदर्शिता लाने के मकसद से एक पोर्टल लॉन्च करने जा रही है
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार अपने सभी सरकारी विभागों में कर्मचारियों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने के लिए जल्द ही पूर्ण रूप से एक समर्पित पोर्टल लांच करेगी. राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव वीके गौतम के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और कमियों को दूर करने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा है. उन्होंने बताया कि इस पूरे विचार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार को मध्य-स्तर के प्रशासन में होने वाले किसी विसंगतियों के कारण किसी विवाद का सामना न करना पड़े. 

वीके गौतम ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार को व्यापम घोटाले की वजह से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है, जो मध्य स्तर के प्रशासनिक विसंगतियों का परिणाम था. इसके अलावा भ्रष्टाचार की संदेह की वजह से कई सारी भर्तियां अक्सर विवादों में फंस जाती है.

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सूचना प्रौद्योगिकी निगम ने आईटी कंपनी यूएसटी ग्लोबल के साथ मिलकर इस पोर्टल को बनाया है. उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को किसी भी भर्ती के लिए प्रश्नावली के सेट को इस पोर्टल पर डालना होगा.

प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे मामले में मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव और ओएसडी कौस्तुभ धवसे ने कहा है कि पोर्टल पर प्रश्न-पत्रों का एक निर्धारित प्रारूप होगा. धवसे ने कहा कि सभी भर्तियां अब समयबद्ध तरीके से होंगी और सभी के परिणामों को तुरंत ऑनलाइन जारी कर दिए जाएगा. उन्होंने बताया कि हालांकि पोर्टल को अधिकारिक तौर पर एक सितंबर को लांच किया जाएगा.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com