विज्ञापन

Video: रोटी पर थूका, फिर तंदूर में सेका... होटल मालिक फैयाज और कारीगर कौशार पर केस दर्ज

Spitting On Roti Case: मुंबई के गोरेगांव के एक एक होटल पर कारीगर की तरतूत देख खाना खाने पहंचे शख्स का दिमाग खराब हो गया. दरअसल वह रोटी पर पहले थूक रहा था और बाद में उसे तंदूर में सेक रहा था. अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है.

Video: रोटी पर थूका, फिर तंदूर में सेका...  होटल मालिक फैयाज और कारीगर कौशार पर केस दर्ज
रोटी पर थूकने वाले कारीगर पर केस दर्ज.
  • मुंबई के गोरेगांव इलाके में रोटी पर थूकने के आरोप में होटल मालिक और कारीगर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है
  • वीडियो में कारीगर कौशार शेख रोटी तंदूर में डालने से पहले उस पर थूकते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं
  • शिकायतकर्ता दीपक दत्ताराम पवार ने घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर पुलिस को सूचना दी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रोटी पर थूकने के आरोप में होटल मालिक फैयाज शेख और रोटी बनाने वाले वर्कर कौशार शेख दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामला मुंबई के गोरेगांव का है. आरोप है कि तंदूर भट्टी में रोटी सेकने के लिए डालने से ठीक पहले कारीगर उस पर थूक रहा था. इस घिनौनी हरकत को किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया.

रोटी पर थूक रहा था कारीगर

यह पूरा वाकया संतोष नगर के फिश कोलीवाड़ा होटल का है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने रोटी बनाने वाले कारीगर कौशार शेख और होटल मालिक फैयाज शेख दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कारीगर कौशार शेख रोटी बनाने समय उस पर थूक रहा है. वह हर एक रोटी को तंदूर में लगाने से पहले उस पर थूकता हुआ दिखाई दिया.

खाना खाने पहुंचे शख्स मे कैमरे में कैद की करतूत

दीपक दत्ताराम पवार ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की थी. उन्होंने बताया कि 23 मई 2026 की रात वह खाना खाने के लिए घर से निकले थे. पहले वह किसी दूसरे होटल गए, लेकिन वहां ज्यादा भीड़ थी तो वह फिश कोलीवाडा होटल पहुंच गए. उन्होंने देखा कि होटल के अंदर रोटी बनाने वाला कारीगर उस पर थूक लगातर तंदूर में सेक रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

उसकी ये हरकत वह दूर खड़े रहकर देखते रहे, फिर उन्होंने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया. ये वीडियो उन्होंने इलाके के कुछ लोगों को भी दिखाया. 25 मई को स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कारीगर को हिरासत में ले लिया.

ये भी पढ़ें-ट्विशा शर्मा केस: हाईकोर्ट ने माना- सिर्फ फांसी से नहीं हुई मौत, शरीर पर मिले 6 गंभीर घाव खोलेंगे राज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com