विज्ञापन

मुंबई के इन इलाकों में भी लागू हुआ Odd-Even पार्किंग फॉर्मूला, पहले मुलंद तक ही सीमित थी ये व्यवस्था?

Odd-Even Parking Formula: Odd-Even पार्किंग फॉर्मूला मुंबई के दहिसर इलाके में मार्च 2026 और इससे पहले पवई के हीरानंदानी इलाके में फरवरी 2026 से ही प्रायोगिक आधार पर चालू किया गया है, जहां तारीख के हिसाब से सड़क के दाएं या बाएं ओर पार्किंग की अनुमति दी जा रही है. वहीं, विक्रोली (पश्चिम) के पार्कसाइट इलाके में इसी महीने से यह व्यवस्था शुरू की गई है.

मुंबई के इन इलाकों में भी लागू हुआ Odd-Even पार्किंग फॉर्मूला, पहले मुलंद तक ही सीमित थी ये व्यवस्था?
ODD-EVEN PARKING FORMULA, IMPLEMENTED IN OTHER AREAS OF MUMBAI CITY
  • प्रशासन ने मुलुंड के बाद भांडुप, पवई, दहिसर और विक्रोली जैसे इलाकों में ऑड-इवन पार्किंग फॉर्मूला लागू किया है
  • यह नियम तारीख के हिसाब से सड़क के एक तरफ वाहन पार्किंग की अनुमति देकर संकरी गलियों में जाम रोकने का प्रयास है
  • दहिसर में मार्च 2026 और पवई के हीरानंदानी इलाके में फरवरी 2026 से प्रायोगिक आधार पर यह व्यवस्था शुरू की गई है

Odd-Even Farmula: राजधानी मुंबई में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुलुंड एरिए तक सीमित Odd-Even पार्किंग फॉर्मूले को अब प्रशासन ने शहर के अन्य कई महत्वपूर्ण हिस्सों में लागू कर दिया है. यानी मुंबई के भांडुप, पवई, दहिसर और विक्रोली जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी इस नियम को आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया है ताकि संकरी सड़कों पर जाम की स्थिति न बने.

Odd-Even पार्किंग फॉर्मूला मुंबई के दहिसर इलाके में मार्च 2026 और इससे पहले पवई के हीरानंदानी इलाके में फरवरी 2026 से ही प्रायोगिक आधार पर चालू किया गया है, जहां तारीख के हिसाब से सड़क के दाएं या बाएं ओर पार्किंग की अनुमति दी जा रही है. वहीं, विक्रोली (पश्चिम) के पार्कसाइट इलाके में इसी महीने से यह व्यवस्था शुरू की गई है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: 5 साल के मासूम के ऊपर गिरा लोहे का भारी-भरकम गेट, दर्दनाक मौत, झकझोर देगा घटना का CCTV वीडियो

फार्मूले का उद्देश्य 240 से अधिक संकरी गलियों को जाम-मुक्त करना है

गौरतलब है मुलंद के अलावा शहर के अन्य ट्रैफिक वाले इलाकों में शामिल इलाके क्रमशः दहिसर, पवई, विक्रोली (पश्चिम) में ऑड-इवेन पार्किंग फार्मूले को लागू करने के पीछे प्रशासन का मुख्य उद्देश्य उन 240 से अधिक संकरी गलियों को जाम-मुक्त करना है ,जहां दोनों तरफ पार्किंग होने के कारण एक गाड़ी का निकलना भी मुश्किल हो जाता है.

मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों के खड़े होने पर लगाई गई सख्त पाबंदी

रिपोर्ट के मुताबिक ऑड-इवेन पार्किंग फार्मूला लागू होने के साथ-साथ भीड़-भाड़ वाले सभी इलाकों के मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों के खड़े होने पर भी सख्त पाबंदी लगा दी गई है, ताकि सड़क की पूरी चौड़ाई का इस्तेमाल हो सके. बताया जाता है मुंबई ट्रैफिक पुलिस अलग-अलग इलाकों में 3-3 महीने के ट्रायल रन के जरिए यह देख रही है कि इस व्यवस्था को पूरे शहर में स्थायी रूप से कैसे लागू किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-'24 घंटे में एक VVIP की हत्या और फिर राम मंदिर बूम', UP डायल 112 हेड क्वॉर्टर को मिली धमकी से हड़कंप 

Latest and Breaking News on NDTV

नियम नहीं मानने वाले के भारी जुर्माना अधवा वाहनों को उठा लेती है पुलिस

मुंबई शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लागू ऑड-इवन पार्किंग फार्मूला संकरी सड़कों पर भीड़ कम करने का एक अस्थायी नियम है. इसके तहत कैलेंडर तिथि के आधार पर सड़क के एक विशेष किनारे पर ही वाहन पार्क करने की अनुमति होती है. इसका मुख्य उद्देश्य सड़कों के दोनों ओर होने वाली पार्किंग को रोककर ट्रैफिक के लिए अधिक जगह बनाना है. पालन नहीं करने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना या ऐसे वाहनों को पुलिस उठा लेती है.

ये भी पढ़ें-किसान ने दिया अपनी मृत्यु भोज का आमंत्रण, Viral हुआ निमंत्रण कॉर्ड, 'मन की बात' में PM मोदी कर चुके हैं अनोखे फार्मर की तारीफ

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai News, Mumbai City Traffic, Traffic Police, City Transportation, Odd-Even Parking Formula
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com