घटना से कुछ देर पहले खुशबू ने काटा था जन्मदिन का केक
- खुशबू ने थोड़ी ही देर पहले काटा था केक
- परिवारजनों ने बीएमसी और पुलिस को दिया है दोष
- कमला मिल्स कंपाउंड में मारे गए हैं 14 लोग
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड में लगी आग ने कई परिवार की खुशियां और सपनों को जलाकर राख कर डाला है. आग लगने की घटना के कुछ समय पहले ही खुशबू मेहता (28) ने अपने जन्मदिन का केक काटा था. किसी ने उनका केक काटते हुए वीडियो भी बनाया है. वह काफी खुश थीं. इस वीडियो का एक शीर्षक भी था जिसमें अंग्रेजी में लिखा था "हैपिएस्ट बर्थडे खुशी'. लेकिन इसके बाद सब कुछ जलकर तबाह हो गया. पुलिस ने बताया कि खुशबू की लाश को उनके पति ने पहचान लिया है.
मुंबई कमला मिल्स में भीषण आग : टल सकता था हादसा यदि BMC ने इन शिकायतों पर ध्यान दिया होता... ?
खुशबू की मौत की खबर सुनकर उनके दादा बर्दश्त नहीं कर पा रहे हैं. वो आखों में आंसू भरकर कहते हैं, 'मेरी पोती नहीं रही. उसका जन्मदिन था. किसी ने चिंता नहीं की. इस रेस्टोरेंट के पास आग बुझाने के उपकरण नहीं थे. सिविक बॉडी और पुलिस ने कुछ नहीं किया'.
एक चश्मदीद ने बताया है मृतकों में 11 महिलाएं हैं. इनमें से ज्यादातर की उम्र 20 से 30 साल की है. ज्यादातर के शव वाशरूम में पाए गए हैं. जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि ज्यादातर की मौत दम घुटने से हुई है.
आपको बता दें कि खुशूब के जन्मदिन की पार्टी '1एबव' रेस्टोरेंट की चौथी मंजिल में चल रही थी. इसके बाद लगने की घटना हुई और जिसका धुआं चारो ओर बुरी तरह से फैल गई. रेस्ट्रोरेंट में उस समय 150 लोग मौजूद थे.

मुंबई कमला मिल्स हादसा: ये है मृतकों की सूची
एक चश्मदीद ने बताया है मृतकों में 11 महिलाएं हैं. इनमें से ज्यादातर की उम्र 20 से 30 साल की है. ज्यादातर के शव वाशरूम में पाए गए हैं. जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि ज्यादातर की मौत दम घुटने से हुई है.
आपको बता दें कि खुशूब के जन्मदिन की पार्टी '1एबव' रेस्टोरेंट की चौथी मंजिल में चल रही थी. इसके बाद लगने की घटना हुई और जिसका धुआं चारो ओर बुरी तरह से फैल गई. रेस्ट्रोरेंट में उस समय 150 लोग मौजूद थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं