मुंबई:
मुंबई के लोवर परेल इलाके में स्थित कमला मिल्स परिसर में भयंकर आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी है और 19 अन्य घायल हो गये हैं. शहरी निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि सेनापति बापट मार्ग पर स्थित एक चार मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर आधी रात के बाद आग लग गई. यह इलाका मुंबई का महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र है. अधिकारी ने बताया, ‘‘कूलिंग अभियान अभी जारी है. घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर है.’’ बीएमसी के आपदा प्रबंधन इकाई के अधिकारियों ने बताया कि घायलों को केईएम और सियोन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि कई दमकल गाड़ियां, पानी के टैंकर, एम्बुलेंस और पुलिस दस्ते बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गए हैं. मध्य मुंबई में स्थित इस इमारत में होटल सहित कई अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं. अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है.
मुंबई कमला मिल कपाउंड : 'आग ने कुछ ही पलों में चपेट में ले लिया, मुझे नहीं पता था कि मैं बच पाउंगी', 10 बड़ी बातें
इस घटना के बाद से हर कोई दुखी है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट पर दुख जताते हुए कहा, मुंबई में आग की तकलीफ़देह ख़बर. पीड़ित परिवारों के साथ मेरी सांत्वना और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना है. दमकल कर्मियों और राहत अभियान में लगे लोगों के साहसी प्रयासों की सराहना करता हूं.' वहीं पीएम मोदी ने ट्वीटर पर कहा, 'मुंबई में आग की ख़बर से आहत हूं. दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदना है. घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.'
वीडियो : आग की घटना ने लील ली कई जिंदगियां
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणनवीस ने कहा, घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ है जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खोला है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि बीएमएस कमिश्नर ने इस मामले में गहराई से जांच शुरू कर दी है. उनसे कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है.

Disturbing to know about the loss of lives in unfortunate #KamalaMills fire incident in Mumbai.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 29, 2017
My thoughts are with the families who lost their loved ones and prayers for the speedy recovery of the injured.
Directed the BMC Commissioner to conduct an in-depth enquiry.
BMC Commissioner has visited #KamlaMills in the midnight itself and has taken stock of the situation.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 29, 2017
Asked him to take strong action against erring officials immediately.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं