एल्फिंटन ब्रिज पर हादसे के दौरान भीड़.
- मुंबई में हाल ही में था हादसा
- एलफिंस्टन रोड तथा परेल को जोड़ने वाला संकरा पुल है
- भगदड़ मची थी जिसमें 23 लोग दबकर मारे गए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
मुंबई में एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन के निकट एक पुल पर हुई भगदड़ में 23 लोगों की दर्दनाक मौत के एक महीने बाद केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण तथा पीयूष गोयल ने घटनास्थल का औचक दौरा किया, और उनके साथ मौजूद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि इस पुल का पुनर्निर्माण सेना द्वारा 31 जनवरी तक कर दिया जाएगा. केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "यह शायद पहला मौका है, जब सेना को आकर (पुल) बनाने के लिए कहा गया है, जबकि यह नागरिक प्रशासन का काम है... दरअसल, एलफिंस्टन हादसा काफी बड़ा था..."
उन्होंने कहा, "सेना की सीमा पर अपनी भूमिका है, लेकिन इस समय उन्हें मामले की नज़ाकत को देखते हुए जोड़ा गया है..."
यह भी पढ़ें : मुंबई भगदड़ : ट्रेनों में लगेंगे सीसीटीवी, सभी स्टेशनों पर FOB होगा जरूरी
पिछले माह 29 सितंबर को पुल पर मची भगदड़ के लिए रेल मंत्रालय की सुरक्षा समिति ने बारिश और अफवाहों को दोषी करार ठहराया था, और किसी आधिकारिक लापरवाही की तरफ इशारा नहीं किया था.
हादसे के वक्त मुंबई के दो सबसे व्यस्त स्टेशनों - एलफिंस्टन रोड तथा परेल - को जोड़ने वाले इस संकरे पुल पर हज़ारों लोग मौजूद थे. उसी वक्त चार ट्रेनें एक साथ स्टेशनों पर पहुंची थीं, जिनकी सवारियों के अलावा बारिश से बचने के लिए पुल पर पहले से खड़े लोग भी खासी तादाद में वहां थे. कुछ लोग फिसल गए, और भगदड़ मच गई, जिसमें 23 लोग दबकर मारे गए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं