विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2017

मुंबई में पुल पर भगदड़ : फरवरी से ही ये शख्स सरकार को कर रहा था सचेत, फिर भी नहीं उठाया गया कोई कदम

बांदिश सात्रा नाम के शख्स ने ट्विटर पर पहले ही इस ओवर ब्रिज को लेकर रेल मंत्रालय को सचेत किया था. इस मामले को लेकर कई ट्वीट फरवरी किए गए थे जिसमें सुरेश प्रभु को भी टैग किया गया था.

मुंबई में पुल पर भगदड़ : फरवरी से ही ये शख्स सरकार को कर रहा था सचेत, फिर भी नहीं उठाया गया कोई कदम
पुल पर हुई भगदड़ से 22 लोग मारे गए हैं.
मुंबई: मुंबई में परेल-एलफिंस्टन स्टेशन के पास बने पुल पर ज्यादा भीड़ की वजह से भगदड़ के मामले में एक नई बात सामने आ रही है. दरअसल बंदिश सात्रा (@BandishSatra) नाम के शख्स ने ट्विटर पर पहले ही इस ओवर ब्रिज को लेकर रेल मंत्रालय को सचेत किया था. शख्‍स ने इस मामले को लेकर फरवरी महीने में तीन ट्वीट किए गए थे जिसमें तत्‍कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु को टैग किया गया था. इसके बाद अगस्‍त में भी एक ट्वीट कर शख्‍स ने कहा था कि अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है. आखिरी ट्वीट घटना के बाद किए गए हैं जिसमें इस शख्स ने लिखा है कि आखिरकार भगदड़ मच ही गई...जिस समस्या के लिए सचेत किया जा रहा था उस पर कोई कदम नहीं उठाया गया. बंदिश सात्रा नाम का यह शख्‍स अक्‍टूबर 2012 में ट्विटर से जुड़ा था.

बंदिश सात्रा ने कब-कब किए थे ट्वीट
 
गौरतलब है कि मुंबई में परेल-एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के पास बने पुल पर ज्यादा भीड़ की वजह से मची भगदड़ में 22 लोगों की मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट के करीब हुए यह हादसा हुआ. आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और अधिक हो सकती है. इस पुल को लेकर कई लोगों ने पहले भी शिकायत की थी और इसके जर्जर होने के शिकायत कर चुके थे.

वीडियो : हादसे में 22 की मौत

हादसे से गुस्साए यात्रियों और आस पास के लोगों ने कहा कि यह पुल काफी पुराना है और यह काफी संकरा है. यह इतना मजबूत नहीं था कि काफी सारे लोगों को एक साथ संभाल सके. एक स्थानीय आदमी ने कहा कि हादसा कभी भी हो सकता था, इसकी आशंका पहले से थी. लोगों का कहना है कि और पुल बनाए जाने के लिए कई बार मांग की जा चुकी थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com