एमएनएस कार्यकर्ताओं ने शख्स की मीडिया के सामने पिटाई की.
- गुजरात की आंच अब मुंबई तक पंहुचने लगी है
- एमएनएस कार्यकर्ताओं ने शख्स की खूब पिटाई की
- बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर की पिटाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ठाणे:
परप्रांतियों के खिलाफ गुजरात में लगी आग की आंच अब मुंबई तक पंहुचने लगी है. मुम्बई से सटे ठाणे में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने एक बिहारी शख्स की पिटाई कर दी. युवक पर एक छोटी बच्चे को छेड़ने का आरोप है. बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र 52 साल की है, जिसे एक छोटी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ा गया है. लेकिन एमएनएस वाले इसे पुलिस के पास देने की बजाय मीडिया वालों को बुलाकर सरेआम पिटाई कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: गुजरात में यूपी, बिहार के प्रवासी मज़दूर दहशत में
इस संबंध में ठाणे के एमएनएस जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव का कहना है कि ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही है. यहां से पहले ऐसी घटना गुजरात में हुई, नवी मुंबई में हुई फिर यहां हुई. ये सब लोग यूपी, झारखंड और बिहार से आते हैं और यहां आकर गंदगी फैलाते हैं. बता दें कि गुजरात के साबरकांठा मे ऐसी ही वारदात में बिहारी युवक के शामिल होने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें वहां से भगाना शुरू कर दिया है. मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने तो सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. जवाब में राज्य के वरिष्ठ मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने सभी को भारतीय संविधान की याद दिलाई है.
यह भी पढ़ें: गुजरात की भीड़ से भागते यूपी-बिहार के लोग, यूपी-बिहार की भीड़ से कहां कहां भागें लोग
बहरहाल, आज एमएनएस झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश से आये मजदूरों पर बलात्कारी होने का आरोप लगा रही है, लेकिन मुंबई में बलात्कार की वारदातों को याद करें तो सबसे पहले पुलिस हवलदार सुनील मोरे का नाम जेहन में उभरता है. मतलब ये कि आरोपी की कोई निश्चित भाषा और जाति धर्म नहीं होता वो सिर्फ आरोपी होता है.
VIDEO: मुंबई पहुंची गुजरात की आंच

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं