विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2017

महाराष्ट्र में सड़कों पर लौटीं बसें, हाईकोर्ट के आदेश पर परिवहन कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल

बॉम्बे हाइकोर्ट ने महाराष्ट्र परिवहन निगम के हड़ताल को अवैध बताते हुए कर्मचारियों को फौरन काम पर लौटन का आदेश दिया था.

महाराष्ट्र में सड़कों पर लौटीं बसें, हाईकोर्ट के आदेश पर परिवहन कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल
वेतन में वृद्धि की मांग को लेकर MSRTC कर्मचारी हड़ताल पर थे
  • हाईकोर्ट ने हड़ताल को बताया अवैध, फौरन काम पर लौटने को कहा था
  • कर्मचारियों ने कहा, कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए हड़ताल वापस ली
  • 22 दिसंबर तक सारी मांगें नहीं मानी गईं तो फिर हड़ताल की दी धमकी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: महाराष्ट्र में बसों की हड़ताल खत्म हो गई है. बीती रात स्टेट ट्रांसपोर्ट के कर्मचारियों की बैठक में हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया गया. ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों का कहना है कि हाइकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए वे हड़ताल वापस ले रहे हैं. कल बॉम्बे हाइकोर्ट ने महाराष्ट्र परिवहन निगम के हड़ताल को अवैध बताते हुए कर्मचारियों को फौरन काम पर लौटन का आदेश दिया था. साथ ही कोर्ट ने सरकार को कर्मचारियों का वेतन तीन महीने में बढ़ाने का निर्देश दिया है. इसके बाद कर्मचारियों की बैठक में हड़ताल वापस लने का फैसला हुआ.

यह भी पढ़ें : ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल के पहले ही दिन 2000 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा

हालांकि इन कर्मचारियों का कहना है कि अगर 22 दिसंबर तक उनकी सारी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे एक बार फिर हड़ताल करेंगे. वेतन में वृद्धि की मांग को लेकर MSRTC के करीब एक लाख कर्मचारी 16 अक्टूबर से हड़ताल पर चले गए थे, जिससे राज्य की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी.

VIDEO : महाराष्ट्र राज्य परिवहन कर्मियों की हड़ताल
त्योहार की वजह से यात्रियों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com