विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2019

महाराष्ट्र: 8 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई, पैंट उतारकर गर्म टाइल्स पर बिठाया

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या पिछड़ी जाति से होने के कारण आरोपी ने पीड़ित से इस तरह का व्यवहार किया.

महाराष्ट्र: 8 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई, पैंट उतारकर गर्म टाइल्स पर बिठाया
आरोपी
  • 8 साल के एक बच्चे से अमानवीय और क्रूर व्यवहार
  • पिछड़ी जाति के बच्चे की चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई
  • बच्चे को पैंट उतारकर धूप की वजह से गर्म हुए टाइल्स पर बिठाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
महाराष्ट्र:

वर्धा में 8 साल के एक बच्चे से अमानवीय और क्रूर व्यवहार की भयावह तस्वीर सामने आई है. मंदिर परिसर में खेलने पहुंचे मासूम की चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई कर दी गई. इसके बाद भी आरोपी की दरिंदगी ख़त्म नहीं हुई और उसने बच्चे की पैंट उतारकर उसे धूप में जल रही टाइल्स पर बिठा दिया. गर्म टाइल्स से बच्चे का शरीर बुरी तरह जल गया. बच्चा पिछड़ी जाति का है. फ़िलहाल अस्पताल में बच्चे का इलाज हो रहा है. पुलिस ने उत्पीड़न और दूसरी धाराओं के तहत आरोपी उमेश ढोरे को गिरफ़्तार कर लिया है.

मुजफ्फरपुर के सांसद ने बताया, इन चार कारणों से हो रही है बच्‍चों की मौत

शनिवार दोपहर अपने परिसर के जोगना मंदिर में खेलने गए 8 साल के बच्चे को मंदिर परिसर में मौजूद 32 वर्षीय उमेश ढोरे ने मंदिर से पैसे चोरी करने के शक पर उसकी पिटाई की, बाद में उसके कपड़े उतारे और दोपहर को गर्म हो चुके मंदिर परिसर पर उसे बांधकर बिठा दिया. रात में जब बच्चे से दर्द सहन नहीं हो पाया तब उसने अपने परिवारवालों को इस घटना के बारे में बताया जिसके बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया. 

राहुल गांधी के इनकार के बाद अधीर रंजन चौधरी को चुना गया लोकसभा में कांग्रेस का नेता

परिवारवालों की शिकायत के आधार पर आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया. पीड़ित मातंग समुदाय से आता है जो पिछड़ी जाति में शामिल है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या पिछड़ी जाति से होने के कारण आरोपी ने पीड़ित से इस तरह का व्यवहार किया. 

Video: महाराष्ट्र: वर्धा में 8 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com