विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2017

सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान पाक में फंसा महाराष्ट्र का सैनिक घर लौटा

सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान पाक में फंसा महाराष्ट्र का सैनिक घर लौटा
प्रतीकात्मक फोटो.
धुले (महाराष्ट्र): भारतीय सेना के जवान चंदूलाल बाबूलाल चव्हाण होली से एक दिन पहले शनिवार को यहां अपने परिवार में लौट आए. रक्षा राज्यमंत्री सुरेश भामरे चव्हाण (22) के गांव बोरविहिर तक उनके साथ गए. चव्हाण का गांव भामरे के संसदीय क्षेत्र में पड़ता है.

37 राष्ट्रीय राइफल्स में कार्यरत चव्हाण नियंत्रण रेखा के पार आतंकियों के शिविरों पर भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल कार्रवाई के बाद 29 सितंबर, 2016 को लापता हो गए थे. बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था और लंबी बातचीत के बाद 21 जनवरी को उन्हें रिहा कर दिया था.

भामरे ने शनिवार को सैनिक के गांव में कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि वह अपने परिवार में लौट आए हैं." चव्हाण के भाई और 9वें मराठा रेजीमेंट के सैनिक भूषण, परिवार के सदस्यों, मित्रों और ग्रामीणों ने धुले जिले में पहुंचने के साथ ही चव्हाण का जोरदार स्वागत किया और उसके बाद अपराह्न् में उनके गांव में उनका स्वागत किया गया.

प्रफुल्लित भूषण ने गांव में मीडियाकर्मियों से कहा, "अब हम आनंद के साथ होली मनाएंगे."

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सर्जिकल स्ट्राइक, Surgical Strike, चंदूलाल बाबूलाल चव्हाण, Chandulal Baulal Chavhan, सैनिक घर लौटा, Soldier Returns, पाकिस्तान, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com