विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2025

शिंदे गुट के 22 नहीं, 35 MLA बीजेपी में होंगे शामिल... ठाकरे शिवसेना नेता के दावे से राजनीति में भूचाल!

सीएम देवेंद्र फडणवीस से आदित्य ठाकरे के दावे को न सिर्फ खारिज किया, बल्कि कहा कि कोई यह भी कह सकता है कि आदित्य ठाकरे के 20 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. सीएम फडणवीस ने कहा था कि हम शिंदे सेना के विधायकों को क्यों लेंगे? वे हमारे गठबंधन के साथी हैं.

शिंदे गुट के 22 नहीं, 35 MLA बीजेपी में होंगे शामिल... ठाकरे शिवसेना नेता के दावे से राजनीति में भूचाल!
ठाकरे गुट के नेता चंद्रकांत खैरे का बड़ा दावा
  • शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेता चंद्रकांत खैरे ने दावा किया कि शिंदे गुट के 35 विधायक बीजेपी में शामिल होंगे.
  • खैरे ने कहा कि मंत्री उदय सामंत के नेतृत्व में विधायक बीजेपी में शामिल होंगे. उन्हें यह विधायकों ने बताया है.
  • आदित्य ठाकरे ने पहले कहा था कि शिंदे गुट के 22 विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं
मुंबई:

शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेता और पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने बड़ा दावा कर महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है. चंद्रकांत खैरे ने दावा किया है कि शिंदे गुट के 22 नहीं, 35 विधायक बीजेपी में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि शिंदे गुट के कुछ विधायक मुझसे मिले थे, उन्होंने ही मुझसे कहा था कि हम 22 नहीं, 35 लोग तैयार हैं. उन्होंने ये भी कहा कि मंत्री उदय सामंत के नेतृत्व में वे सभी बीजेपी में जाएंगे. चंद्रकांत खैरे का दावा है कि सामंत का नाम उन्हीं दो विधायकों ने उको बताया था.

ये भी पढ़ें- PM मोदी से मिले माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन सत्या नडेला, भारत में 17.5 बिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान

महायुति में आपसी झगड़े शुरू

खैरे के मुताबिक, विधायकों ने ये भी कहा कि सोलापुर के स्थानीय चुनावों के लिए कांग्रेस, शिवसेना (ठाकरे), NCP, MNS, माकपा (CPI-M), और समाजवादी पार्टी भी हमारे साथ रहेंगी. महायुति में “तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा” जैसा है, अब उनमें आपसी झगड़े शुरू हो गए हैं.

आदित्य ठाकरे ने किया था 22 विधायकों के शामिल होने का दावा

बता दें कि इससे पहले आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना का सीधे नाम लिए बिना कहा था कि सत्ताधारी पार्टी में दो गुट बन रहे हैं, जिसमें से एक गुट के 22 विधायक सीएम के करीब दिख रहे हैं और वे जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इन 22 विधायकों में एक वाइस कैप्टन भी है. ऐसा कहकर उन्होंने इंडस्ट्री मिनिस्टर उदय सामंत पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना था. आदित्य के मुताबिक, वही इस गुट का नेतृत्व कर रहे हैं.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया था दावे को खारिज

जब सीएम देवेंद्र फडणवीस से आदित्य के दावे को न सिर्फ खारिज किया, बल्कि कहा कि कोई यह भी कह सकता है कि आदित्य ठाकरे के 20 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. सीएम फडणवीस ने कहा था कि हम शिंदे सेना के विधायकों को क्यों लेंगे? वे हमारे गठबंधन के साथी हैं. उनके विधायक हमारे ही हैं. वे असली शिवसेना हैं. हम ऐसी राजनीति नहीं करते, बल्कि हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं. भविष्य में भी आप देखेंगे कि शिवसेना और बीजेपी राज्य में महायुति के रूप में एकजुट रहेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Politics, Shinde Shivsena News, Chandrakant Khaire, Shinde Mla Join Bjp, Aditya Thackarey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com