विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2017

केंद्रीय कार्यालयों और बैंकों में करें मराठी भाषा का उपयोग: महाराष्ट्र सरकार

राज्य सरकार के मराठी भाषा विभाग द्वारा जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि मराठी का इस्तेमाल रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों और इन कार्यालयों में होने वाली भर्ती परीक्षा के दौरान भी किया जाए.

केंद्रीय कार्यालयों और बैंकों में करें मराठी भाषा का उपयोग: महाराष्ट्र सरकार
(फाइल फोटो)
  • राज्य सरकार के मराठी भाषा विभाग द्वारा जारी एक सर्कुलर में कहा गया है .
  • कहा, मराठी का इस्तेमाल हिंदी और अंग्रेजी के साथ होना चाहिए.
  • यह सर्कुलर बुधवार को जारी किया गया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय सरकारी कार्यालयों और राज्य में बैंक और बीमा संबंधी सेवा देने वाली कंपनियों से नियमित कार्यों में मराठी भाषा का इस्तेमाल करने को कहा है. राज्य सरकार के मराठी भाषा विभाग द्वारा जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि मराठी का इस्तेमाल रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों और इन कार्यालयों में होने वाली भर्ती परीक्षा के दौरान भी किया जाए. सर्कुलर में कहा गया है कि मराठी महाराष्ट्र आधिकारिक भाषा अधिनियम के तहत महाराष्ट्र की आधिकारिक भाषा है. केंद्र के तीन भाषा सूत्र के तहत मराठी का इस्तेमाल हिंदी और अंग्रेजी के साथ होना चाहिए. यह सर्कुलर बुधवार को जारी किया गया था.

VIDEO : ऑटो चलाने के लिए मराठी आना जरूरी, इस नए नियम से परेशान हैं ऑटो चालक​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com