- उद्धव ठाकरे ने जयंत पाटिल और छगन भुगजल को आवंटित विभागों में फेरबदल की
- महाराष्ट्र विकास अघाडी - शिवसेना,राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं
- ठाकरे ने 28 नवंबर को छह मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने शनिवार को एनसीपी (NCP) के कोटे से मंत्री बने जयंत पाटिल (Jayant Patil) और छगन भुगजल (Chhagan Bhujbal) को गुरुवार को आवंटित विभागों में फेरबदल किया है. पाटिल को 12 दिसंबर को वित्त और योजना, आवास, जन स्वास्थ्य, निगम, खाद्य और जन आपूर्ति, श्रम और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी. वहीं भुजबल को सिंचाई, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, आबकारी, कौशल विकास, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग आवंटित किए गए थे. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक अब सिंचाई विभाग का कार्यभार पाटिल को दिया गया है जबकि भुजबल को खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता सरंक्षण और अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है.
यह भी पढ़ें- बीजेपी ने उद्धव ठाकरे से महाराष्ट्र में नागरिकता कानून को लागू करने को कहा
गौरतलब है कि महाराष्ट्र विकास अघाडी का नेतृत्व कर रहे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को छह मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. महाराष्ट्र विकास अघाडी में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं. माना जा रहा है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसंबर को समाप्त होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं