प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई:
मध्य मुम्बई के भोईवाड़ा से चार व्यक्तियों को कक्षा बारहवीं की परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित रुप से लीक करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है. परेल के एक जूनियर कॉलेज में28 फरवरी को परीक्षा से महज घंटा भर पहले एक शिक्षक ने एक विद्यार्थी को उसके मोबाइल पर रसायन शास्त्र के प्रश्नपत्र की प्रति के साथ पकड़ा था.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला कि प्रश्नपत्र लीक करने में कुछ और लोग शामिल हैं. तत्पश्चात पिछले हफ्ते ये गिरफ्तारियां हुईं. संदेह है कि जिस विद्यार्थी को रसायन शास्त्र का प्रश्नपत्र मिल गया था उसने उसे अन्य विद्यार्थी के पास भेजने का प्रयास किया था.
यह भी पढ़ें - SSC पेपर लीक मामला : सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार सुप्रीम कोर्ट
पुलिस के अनुसार सभी चारों आरोपियों पर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, बोर्ड एवं अन्य विशिष्ट परीक्षाएं कदाचार रोकथाम अधिनियम, 1982 तथा सूचना प्रौद्योगिकी की विभिन्न धाराएं लगायी गयी हैं. आरोपियों के नाम प्रकट नहीं किये गये हैं.
VIDEO : भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी कौन तय करेगा ?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं